रामपुर का इतिहास

प्रारंग ने सम्पूर्ण पृथ्वी के काल को 10 प्रमुख मोतियों में बुन कर एक माला का निर्माण किया है तथा इसको रामपुर के इतिहास के आधार पर ढाला गया है। प्रत्येक खण्ड या समय सीमा का एक विशिष्ट महत्व है। इस खण्ड की शुरूआत चार बिलियन वर्ष ई.पू. से होती है तथा इसका अंत आधुनिक समयकाल पर आकर होता है। खण्ड का प्रत्येक बिंदु उस समयकाल में हुए प्रत्येक प्रमुख बदलाव को प्रदर्शित करता है। जैसे कि सभ्यताओं का उदय करीब 10,000 ई.पू. से शुरू हो जाता है तथा यह तकरीबन 2000 ई.पू. तक आता है। इसके मध्य नवपाषाणकाल से लेकर सिंधु सभ्यता, बनास, कायथा आदि सभ्यताओं का समावेश है। इसी प्रकार, अन्य सभी बिंदुओं के अन्दर उस समयकाल से सम्बन्धित विभिन्न विषयों और उनके इतिहास का समावेश है। उदाहरणतः -

प्रथम बिंदु- शुरुआत : 4 अरब ईसापूर्व से 0.2 करोड़ ईसापूर्व तक- इस बिन्दु में पृथ्वी के निर्माण से लेकर मानव जीवन के उद्भव तक के पूरे सफर का समावेश होगा। प्रथम एक कोशिकीय जीव के उद्भव से लेकर बहु कोशिकीय व महाकाय डायनासोर, हाथी आदि इसी काल में हुए। रामपुर की ज़मीन में कई बदलाव हुये और इसके पास पहाड़ियों आदि का निर्माण हुआ था।
प्रत्थम बिंदु से जुड़े इतिहास की जानकारी के लिए क्लिक करें- http://prarang.in/Rampur-Hindi/Timelines/

द्वितीय बिंदु- जन : 40,000 ईसापूर्व से 10,000 ईसापूर्व तक- इस बिन्दु के अंदर मानव के विस्थापन व उसके विभिन्न कालों का समावेश है जैसे कि; पुरापाषाण काल (निम्नपुरापाषाण काल, मध्यपाषाण काल व उच्च पुरापाषाण काल)। यह काल मानव विकास व समाज की स्थापना के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण था।

तृतीय बिंदु- सभ्यता : 10,000 ईसापूर्व से 2,000 ईसापूर्व तक- इस बिन्दु के मध्य विभिन्न सभ्यताओं के उदय व उनके विकास का समावेश किया गया है।

चतुर्थ बिंदु- ठहराव : 2,000 ईसापूर्व से 600 ईसापूर्व तक- इस बिन्दु में मानव के ठहराव व विभिन्न राज्यों व महाजनपदों का समावेश किया गया है, जैसा कि अहिक्षत्र पंचाल महाजनपद की राजधानी थी अतः उस समयकाल में रामपुर एक महत्वपूर्ण स्थान बनाये हुये था।

पंचम बिंदु- धर्म का उदय : 600 ईसापूर्व से 300 ईस्वी तक- यह काल धर्म के काल के नाम से जाना जाता है। इस काल में बौद्ध, जैन आदि धर्मों का उदय व विकास हुआ था। इसके अलावा मौर्य वंश, कुषाण, सातवाहन व इस काल के अन्य वंशों का भी समावेश इसमें किया गया है। रामपुर के आस-पास क्षेत्र से बौद्ध व जैन धर्म के कई अवशेष प्राप्त हुये हैं जिनके आधार पर रामपुर की सामाजिक व धार्मिक बहुरूपता का ज्ञान प्राप्त होता है।
पंचम बिंदु से जुड़े इतिहास की जानकारी के लिए क्लिक करें-http://prarang.in/Rampur-Hindi/Timelines/Age_of_Religion

षष्ठम् बिंदु- छोटे राज्य : 300 ईस्वी से 1,000 ईस्वी तक- यह काल 300 ईस्वी से लेकर 1,000 ईस्वी तक के समस्त प्रमुख बदलावों आदि को समाये हुये है। इस काल खण्ड के प्रमुख बिंदुओं में गुप्त वंश, प्रतिहार, चोल आदि शामिल हैं।

सप्तम् बिंदु- मध्यकाल के पहले : 1,000 ईस्वी से 1,450 ईस्वी तक- इस खण्ड में 1,000 ईस्वी से लेकर 1,450 ईस्वी तक के समस्त बिन्दुओं का समावेश किया गया है।

अष्टम् बिंदु- मध्यकाल : 1,450 ईस्वी से 1,780 ईस्वी तक- इस खण्ड में मध्यकाल के सभी प्रमुख बिन्दुओं का समावेश किया गया है जैसे- मुगल साम्राज्य, विदेशियों का आगमन व विभिन्न खोजें आदि। यह वह काल था जब रोहेल्ला रामपुर व कठेर के क्षेत्र में आये और उन्होंने यहाँ पर अपने राज्य की स्थापना की।
अष्टम् बिंदु के इतिहास की जानकारी के लिए क्लिक करें http://prarang.in/Rampur-Hindi/Timelines/Medieval:

नवम् खण्ड- उपनिवेश व विश्वयुद्ध : 1,780 ईस्वी से 1,947 ईस्वी तक- इस खण्ड में उपनिवेशवाद की शुरुआत, औद्योगीकरण व विश्वयुद्धों और उस दौरान हुई प्रमुख घटनाओं आदि का समावेश किया हुआ है। यह काल रामपुर के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण काल है। इस काल में रामपुर सांस्कृतिक, धार्मिक, वास्तु, शिक्षा, रोजगार, आधुनिकीकरण आदि से सुसज्जित हुआ। रामपुर को यहाँ के नवाबों ने सँवारा व बसाया। गायन से लेकर शिक्षा का केन्द्र रामपुर बना, शक्कर से लेकर कपड़ों आदि की मिल यहाँ खुली, ज़री से लेकर धातु के काम का पदार्पण इसी काल में हुआ।
नवम् खण्ड के इतिहास की जानकारी के लिए क्लिक करें के इतिहास की जानकारी के लिए क्लिक करें

दशम् खण्ड- आधुनिक राज्य : 1,947 से अब तक- इस खण्ड में 1947 के बाद के समस्त बदलावों, उपलब्धियों व प्रमुख घटनाक्रमों का समावेश किया हुआ है। यह खण्ड रामपुर के विभिन्न बदलावों व इसकी आज़ादी के बाद के तथ्यों को समाहित किये हुये है।


प्रारंग द्वारा विभाजित उपरोक्त सभी दस बिंदुओं का एक विशिष्ट प्रतिरूप (आइकन) बनाया गया है जो कि प्रत्येक बिंदु को चित्र के माध्यम से प्रस्तुत करता है।

दशम् खण्ड के इतिहास की जानकारी के लिए क्लिक करें http://prarang.in/Rampur-Hindi/Timelines/Modern_State:_1947_to_Now