पोलो मिंट की गोली

स्वाद - भोजन का इतिहास
30-04-2018 10:21 PM
पोलो मिंट की गोली

बचपन में टॉफ़ी चूरन खाना किसे पसंद नहीं होता। परन्तु कुछ चीज़ें ऐसी हैं जो हमारे बचपन से जुड़ सी जाती हैं। उन्हीं में से एक है पोलो। पोलो को विश्व भर में 'छेद वाला पुदीना' के नाम से जाना जाता है (इटली में इसे छेद के बाहर पुदीना के नाम से जाना जाता है)। इसे ब्रिटेन की सबसे पसंदीदा मिठाई (Sweet) कहा जाता है। इसका उत्पादन जंग के बाद शुरू हुआ और तब से यह लोगों में काफ़ी प्रसिद्ध है और हर मिठाई की दुकान या बाजारों में पायी जाती है। बी.बी.सी. (BBC) के मुताबिक पोलो महिलाओं के द्वारा खाई जाने वाली मिठाई है क्योंकि पोलो के विश्व भर में सबसे ज्यादा ग्राहक महिलाएं हैं (दो तिहाई)।

परन्तु पहले पोलो को छेद वाला मिंट नहीं कहा जाता था। अमरीकी जान बचाने वाली मिंट क्लीवलैंड (Cleveland) के क्लेरेंस क्रेन द्वारा बनाया गया था, वे चाहते थे कि पुदीना गर्म तापमान में न पिघले। मज़बूत और नए उत्पादक के कारण पोलो यूरोप और ब्रिटेन में भी प्रसिद्द हो गया। पोलो एक अत्यधिक संकुचित रिंग है जो कि चीनी और ग्लूकोस (Glucose) के मिश्रण से बनाया जाता है, इस पर 2 हाथियों का वज़न लगा कर इसका प्रसिद्ध आकार दिया जाता है, इसके रिंगनुमा होने के कारण इसे छोटी जीवन रक्षक पेटी भी कहा जाता है। पोलो खाने के बाद मुंह में ठण्ड का एहसास होता है और सांस लेने में ताज़गी महसूस होती है। मैकिनतोश (Mackintosh) के साथ रोव्न्ट्री (Rowntree) के मिलने से 1969 में कंपनी संभली और 1988 में एक ब्रांड लांच हुआ जिसने पोलो को अपने अन्दर शामिल कर लिया। उस ब्रांड का नाम नेस्ले (Nestle) है। बाज़ार में पोलो के अनके स्वाद आए, उत्पादकों ने पोलो को अनोखा बनाने के लिए काफ़ी प्रयोग किये। लेकिन लोगों को पुदीना वाला पोलो काफ़ी अच्छा लगता है और वे मानते हैं कि इसके जोड़ का कोई और स्वाद नहीं है।

1. मास प्रोडक्शन- फ़ायडॉन प्रेस