पक्षियों को देखने के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ वन्यजीव अभयारण्यों में से एक है, पेरियार वन्यजीव अभयारण्य
पक्षी
13-09-2020 04:18 AM
दक्षिणी पश्चिमी घाट की इलायची पहाड़ियों और पंडालम पहाड़ियों में बसा अभयारण्य वनस्पतियों और जीवों की दुर्लभ और स्थानिक प्रजातियों को वर्गीकृत करता है या निवास प्रदान करता है। यह केरल के इडुक्की, कोट्टायम और पठानमथिट्टा जिलों में 925 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। अभयारण्य की वनस्पतियों में उष्णकटिबंधीय सदाबहार और नम पर्णपाती वन, घास के मैदान और फूलों की एक विस्तृत विविधता शामिल है। संरक्षित वन क्षेत्र एक महत्वपूर्ण बाघ और हाथी रिजर्व (Reserve) के रूप में जाना जाता है। पेरियार वन भारत में जंगली हाथियों के झुंड को देखने के लिए लोकप्रिय है। आप यहां बेहद दुर्लभ सफेद बाघ देख सकते हैं। यहां सामान्य रूप से देखे जाने वाले स्तनधारी हाथी, सांभर हिरण, भारतीय बाइसन (Bison), जंगल बिल्ली और नीलगिरि लंगूर हैं। पक्षियों को देखने के लिए पेरियार वन्यजीव अभयारण्य भारत के सर्वश्रेष्ठ वन्यजीव अभयारण्यों में से एक है। इस जंगल में लगभग 266 एवि फॉनल (Avi faunal- विशिष्ट क्षेत्र या अवधि के पक्षी) प्रजातियां हैं। यहां मालाबार ग्रे हॉर्नबिल (Malabar grey hornbill), नीली पंखों वाले तोते, नीलगिरि फ्लाईकैचर (Flycatcher) और ईगल (Eagle) उल्लू जैसे साइट (Sight) पक्षियों का अन्वेषण किया जा सकता है। यहां कई प्रकार के सरीसृप, उभयचर, मछली और कीड़े भी पाए जाते हैं। यदि आप पेरियार वन्यजीव अभयारण्य का दौरा करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे उपयुक्त मौसम अक्टूबर से जून तक का है।