तकनीक और सुरक्षा को देखते हुए, क्या रहा है हस्त-बंदूकों के क्रमिक विकास का इतिहास?

हथियार और खिलौने
07-08-2026 09:27 AM
तकनीक और सुरक्षा को देखते हुए, क्या रहा है हस्त-बंदूकों के क्रमिक विकास का इतिहास?

लखनऊ, क्या आप जानते हैं कि पिस्तौल (Pistol) का आविष्कार 1800 के दशक की शुरुआत में हुआ था? इसी दशक के अंत में, आधुनिक पिस्तौल ने भी आकार लेना शुरू किया था। साथ ही, 1836 में पहली व्यावहारिक रिवॉल्वर (Revolver) उत्पादन में आई। इसमें एक एकल और स्थिर बैरल, अर्थात बंदूक नली के साथ संरेखित पांच चेंबर वाले, एक घूमने वाले सिलेंडर का उपयोग किया गया था। हालांकि, इस प्रकार के हथियार की पहले भी कुछ पुनरावृत्तियां थीं, रिवॉल्वर, सिंगल-एक्शन या डबल-एक्शन वाली पहली हस्त-बंदूक थी। बाद में, 1857 में धातु कारतूस युग की शुरुआत होने पर, रिम फायर (Rim fire) कारतूस का उपयोग करने वाली पहली सफल रिवॉल्वर पेश की गई। हालांकि, रिवॉल्वर का वास्तविक युग तब शुरू हुआ, जब पिस्तौल निर्माता रिवॉल्वर का उत्पादन कर सकते थे। इसमें वे धुआं रहित बंदूक पाउडर के साथ कारतूस का उपयोग करते थे, और बाद में, बैलिस्टिक में सुधार करते थे।

1883 में जब रिकॉइल (Recoil) संचालित मशीन गन का आविष्कार हुआ, तो बंदूक निर्माता छोटे अस्त्र विकसित करने की होड़ में थे। पिछली सदी में, बंदूक प्रौद्योगिकी में होने वाले बदलाव धीमे हो गए हैं। अब, पिस्तौल में मजबूत अनुसंधान और विकास के माध्यम से नवाचार देखे जा सकते हैं, जो इसकी डिजाइन में परिवर्तन लाते हैं। धुआं रहित पाउडर, स्ट्राइकर-फायर्ड एक्शन (Striker-fired action) और पॉलिमर ग्रिप्स (Polymer grips) जैसे उन्नत विनिर्माण विकास ने पिस्तौल के विकास को सटीकता, वजन, मारक क्षमता, पहुंच और सुरक्षा के मामले में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

एक आधुनिक रिवॉल्वर में, कारतूसों को छह चेंबर्स में लोड किया जाता है, जिनमें से प्रत्येक को बंदूक की बैरल के सामने रखा जा सकता है। एबैरल के साथ संरेखित किया गया एक स्प्रिंग वाला बंदूक प्रहारक, सिलेंडर की दूसरी तरफ स्थित होता है। बैरल के अंदर, कुछ पेंचदार खांचे बने होते हैं, जो गोली को स्थिरता देते हैं। लंबी बैरल, गोली की स्थिरता में सुधार करती है, क्योंकि यह उसे अधिक समय तक घुमाती है। बैरल की लंबाई से गोली की गति भी बढ़ जाती है, क्योंकि लंबे समय तक गैस का दबाव गोली की गति को तेज करता है। आधुनिक रिवॉल्वर में, ट्रिगर खींचने से बंदूक प्रहारक पीछे की ओर जाकर, छूट जाता है।

दरअसल, प्रत्येक शॉट में, कुछ क्रमिक घटनाएं होती हैं। सबसे पहले, ट्रिगर, बंदूक प्रहारक को पीछे की ओर धकेलता है। जब यह पीछे की ओर बढ़ता है, तो बंदूक हैंडल में स्थित एक धातु स्प्रिंग को संपीड़ित करता है। उसी समय, ट्रिगर से जुड़ा एक भाग सिलेंडर को घुमाने के लिए लीवर (Lever) पर दबाव डालता है। यह सिलेंडर के चेंबर को बंदूक बैरल के सामने संरेखित करता है। फिर, जब ट्रिगर को पूरी तरह से पीछे धकेला जाता है, तो यह बंदूक प्रहारक को छोड़ देता है। इसके परिणामस्वरूप, संपीड़ित स्प्रिंग बंदूक प्रहारक को आगे की ओर चलाती है। इस पर लगी फायरिंग पिन (Pin), बंदूक से होकर गुजरती है, और प्राइमर से टकराती है। इससे प्राइमर फट जाता है, जिससे प्रोपेलेंट प्रज्वलित होता है। इससे बड़ी मात्रा में गैस निकलती है। गैस का दबाव गोली को बैरल के नीचे धकेलता है। गैस के दबाव के कारण, कारतूस केस भी फैल जाता है। बाद में, बंदूक को फिर से लोड करने के लिए, अलग-अलग कारतूसों को चेंबर्स में रखा जा सकता है, या स्पीड लोडर (Speed loader) में एक साथ छह कारतूस लोड किए जा सकते हैं।

द्वितीय विश्व युद्ध में रडार, जेट इंजन और बैलिस्टिक मिसाइलों अस्त्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पांच प्रमुख लड़ाकू देशों में से चार देशों – अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और सोवियत संघ ने अपने सैनिकों को महत्वपूर्ण संख्या में पुरानी रिवॉल्वर जारी की थी। इसमें कोई संदेह नहीं है कि उन रिवॉल्वरों से लैस कई सैनिक, उनकी मदद से ही जीवित बच पाए।

द्वितीय विश्व युद्ध में, हस्त–बंदूक के उद्देश्य रक्षात्मक थे। पिस्तौलें, युद्ध के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार नहीं थीं, लेकिन वे अंतिम उपाय के रूप में सैनिकों की रक्षा करती थीं। हालांकि, प्रथम विश्व युद्ध के लिए मशीनगनें (Machine guns) अत्यंत महत्वपूर्ण थीं। इस युद्ध के पहले भी, ऐसे हथियारों का उपयोग करने का प्रयास किया गया था। लेकिन, विरोधी सैनिकों को इतनी बड़ी क्षमता में कभी भी ऐसे हथियारों का उपयोग नहीं करना पड़ा। और तो और, मशीनगनें वहनीय थीं, जिससे सैनिक उन्हें अपनी इच्छानुसार प्रयुक्त कर सकते थे। इसके अलावा, मशीन गनों वाले सैनिकों को युद्ध के मैदान के किनारों पर तैनात किया जाता है, जो इससे लगातार होने वाली गोलाबारी से आने वाले दुश्मन को हानि पहुंचाते थें।

इसके अलावा, प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्लेमथ्रोवर (Flamethrower) हथियार का भी उपयोग किया गया था। वे युद्ध के दौरान उपयोग किए जाने वाले सबसे खतरनाक हथियारों में से कुछ थे, क्योंकि इससे फ़ौरन आग निकलती थी। वे न केवल विरोधी सैनिकों के झुंड को मार सकते थे, बल्कि हथियार चलाने वाले सैनिक के लिए भी बड़ा खतरा पैदा करते थे। दूसरी तरफ, हथगोले इस समय के सबसे तकनीकी रूप से उन्नत हथियारों में से कुछ थे।

जैसा कि हमने ऊपर पढ़ा हैं, 1883 में रिकॉइल-संचालित मशीन गन के आविष्कार के बाद, बंदूक निर्माता हस्त–बंदूक के सिद्धांतों का उपयोग करके कुछ छोटे अस्त्र विकसित करने की होड़ में थे। अर्ध-स्वचालित ब्लोबैक पिस्तौल (Blowback pistol) के पहले दो पेटेंट (Patents) ऑस्ट्रिया (Austria) देश से आए थे। परंतु, 1896 तक पहली बड़े पैमाने पर उत्पादित और व्यावसायिक रूप से सफल अर्ध-स्वचालित पिस्तौल पेश नहीं की गई थी। पॉल माउज़र (Paul Mauser) द्वारा डिज़ाइन की गई - माउज़र सी96, युद्ध में बड़े पैमाने पर उपयोग की जाने वाली पहली स्व-लोडिंग पिस्तौल में से एक थी। सी96 के बाद, श्वार्ज़लोज़ मॉडल 1898 (Schwarzlose Model 1898) प्रचलित हुआ, जो एक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल थी। इसे तत्कालीन समय में सबसे उन्नत कहा जाता था, लेकिन इसे कभी भी व्यापक रूप से नहीं अपनाया गया। 1898 में, आधुनिक पिस्तौल जैसी दिखने वाली एक पिस्तौल का उत्पादन शुरू हुआ। यह एक लॉक-ब्रीच एक्शन (Locked-breech action) हथियार था, जिसका उपयोग आमतौर पर अधिकांश आधुनिक बड़ी अर्ध-स्वचालित पिस्तौल में किया जाता है।

पिस्तौल के इतिहास में एक उल्लेखनीय विकास, स्ट्राइकर-फायर वाली पिस्तौल है। स्ट्राइकर-फायर वाली पिस्तौल में कोई बाहरी बंदूक प्रहारक या फायरिंग पिन नहीं होती है। फिर भी, यह दशकों से लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। बिना बंदूक प्रहारक वाली बंदूकों की तकनीक की शुरूआत से, पिस्तौल की सुरक्षा, फायरिंग दर और सटीकता में काफी सुधार हुआ है।

 

संदर्भ

1. https://tinyurl.com/4exwrt85 

2. https://tinyurl.com/nhhshwe2 

3. https://tinyurl.com/2u27c6ad 

4. https://tinyurl.com/55nja3h3 

5. https://tinyurl.com/4exwrt85 

6. https://tinyurl.com/ymsfy5e4 

Definitions of the Post Viewership Metrics

A. City Readerships (FB + App) - This is the total number of city-based unique readers who reached this specific post from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App.

B. Website (Google + Direct) - This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.

C. Messaging Subscribers - This is the total viewership from City Portal subscribers who opted for hyperlocal daily messaging and received this post.

D. Total Viewership - This is the Sum of all our readers through FB+App, Website (Google+Direct), Email, WhatsApp, and Instagram who reached this Prarang post/page.

E. The Reach (Viewership) - The reach on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion (Day 31 or 32) of one month from the day of posting.