इंदौर, चलिए देखते हैं चाचा नेहरू व बच्चों के प्यार से जुड़ी बाल दिवस की खास दास्तान को

आधुनिक राज्य : 1947 ई. से वर्तमान तक
14-11-2026 09:30 AM
Post Viewership from Post Date to 19- Nov-2026 (5th) Day
City Readerships (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
3415 13 0 3428
* Please see metrics definition on bottom of this page.
इंदौर, चलिए देखते हैं चाचा नेहरू व बच्चों के प्यार से जुड़ी बाल दिवस की खास दास्तान को

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने 20 नवंबर को 'विश्व बाल दिवस' के रूप में मान्यता दी है, ताकि बच्चों के अधिकारों और उनके कल्याण को बढ़ावा दिया जा सके। यह आयोजन इस बात पर बल देता है कि बच्चा चाहे कहीं भी पैदा हुआ हो, उसका बचपन सुरक्षा, समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एक स्नेहमय वातावरण का अधिकार रखता है।

हमारे देश भारत में बाल दिवस प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है। वे न केवल एक दूरदर्शी नेता थे, बल्कि बच्चों के कल्याण और उनकी शिक्षा के प्रति गहराई से समर्पित भी थे। बच्चों के प्रति पंडित नेहरू जी के इसी असीम स्नेह के कारण उन्हें प्यार से "चाचा नेहरू" कहा जाता है।

बाल दिवस बच्चों को देश का भविष्य मानते हुए उनका सम्मान करने और उत्सव मनाने का दिन है। यह बच्चों और देश के भविष्य को आकार देने में शिक्षा की अहम भूमिका पर भी बल देता है। यह दिन बच्चों के प्रति प्रेम, दयालुता और स्नेह जैसे मूल्यों को बढ़ावा देता है और वयस्कों को उनका जिम्मेदार संरक्षक बनने के लिए प्रेरित करता है। इसके अलावा, इस उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जो बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों में, छात्रों के मनोरंजन के लिए पारंपरिक नृत्य, हास्य नाटिकाओं और गीतों की विशेष प्रस्तुतियाँ की जाती हैं। आनंद मेले (Fun fairs), खेलकूद प्रतियोगिताएँ, चित्रकला प्रतियोगिताएँ, प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी इस दिवस पर किया जाता हैं। बच्चों को अक्सर शिक्षकों की ओर से छोटे उपहार, चॉकलेट या पुस्तकें भेंट किए जाते हैं।

सामाजिक संस्थाएँ और गैर-सरकारी संगठन, वंचित वर्ग के बच्चों के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर, पोषण अभियान और जागरूकता कार्यशालाएँ आयोजित करते हैं। जबकि, कई परिवार बचपन की खुशियों को मनाने के लिए विशेष भ्रमण योजनाएँ बनाते हैं, मनपसंद व्यंजन बनाते हैं या एक साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताते हैं।

भारत के अलावा, विभिन्न देशों में बाल दिवस की परंपराएँ निम्नलिखित हैं:

1. जापान (‘कोदोमो नो ही’)

'कोदोमो नो ही', जापान में बाल दिवस का अवसर है, जिसे हर साल 5 मई को मनाया जाता है। रंग-बिरंगी पताकाएँ, जिन्हें 'कोइनोबोरी' (Koinobori) कहा जाता है, इस उत्सव का लोकप्रिय प्रतीक हैं और इन्हें घरों के बाहर खंभों पर टांगा जाता है। जापानी भाषा में 'कोइ' का अर्थ 'कार्प' (ताकत और दृढ़ता की प्रतीक मछली) और 'नोबोरी' का अर्थ 'ऊपर चढ़ना' या 'उन्नति करना' होता है।

कोइनोबोरी लगाने का एक पारंपरिक तरीका होता है: सबसे ऊपर परिवार के कुल-चिह्न (family crest) वाली रंगीन पताका होती है, उसके नीचे सबसे बड़ी (काली) कोइनोबोरी, पिता का प्रतिनिधित्व करती है, फिर उससे छोटी (लाल) कोइनोबोरी माता का प्रतिनिधित्व करती है, और उसके बाद बच्चों की आयु के अनुसार घटते क्रम में प्रत्येक बच्चे की कोइनोबोरी लगाई जाती है।

https://wilsonindia.in/agra 

2. दक्षिण कोरिया (‘उरिनी नाल’)

दक्षिण कोरिया में भी 5 मई को 'उरिनीनाल (Eorininal)' के दौरान, परेड, सौंदर्य प्रतियोगिताओं (Pageants), पार्टियों, उद्यान या वनभोज और ताइक्वांडो खेल के प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं। बच्चे पारंपरिक पोशाकें पहनकर परिवार के साथ संग्रहालयों, पार्कों और सिनेमाघरों में जाते हैं। चावल कोरियाई उत्सवों का एक मुख्य हिस्सा है, जबकि, मंडू, कुजुलपन, सोलांगतांग एवं सोंगप्योन अन्य व्यंजन हैं, जिनका इस दिन आनंद लिया जाता है।

3. न्यूजीलैंड (‘ते रा ओ नगा तमरीकी’)

न्यूजीलैंड में बाल दिवस को 'ते रा ओ नगा तमरीकी' (Te Rā O Ngā Tamariki) के नाम से जाना जाता है और यह हर साल मार्च के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस अवसर पर देश भर में सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनमें खेल, कार्निवल राइड्स, स्वादिष्ट व्यंजन और पारंपरिक 'हाका' (Haka) नृत्य शामिल होते हैं।

4. मैक्सिको (‘एल डिया डेल नीनियो’)

मैक्सिको में बाल दिवस (El Día del Niño) हर वर्ष 30 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन बच्चे स्कूल तो जाते हैं, लेकिन पढ़ाई स्थगित रखकर दिन भर खेल खेलने, 'पिन्याटा' (Piñatas) तोड़ने, संगीत का आनंद लेने जैसी गतिविधियों में समय बिताते हैं। स्कूल के बाद, बच्चे परिवार के साथ संग्रहालयों, सिनेमाघरों और चिड़ियाघरों का रुख करते हैं। कभी-कभी रेडियो और टीवी एंकर (समाचार वाचक) अपने बच्चों को शो में लाकर, इस त्यौहार के बारे में चर्चा भी करते हैं।

https://wilsonindia.in/agra 

5. चीन

चीन में 1 जून को बाल दिवस मनाया जाता है, जिसे औपचारिक रूप से 'अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस' कहा जाता है। कुछ स्कूलों में बच्चों को समर्पित विशेष प्रस्तुतियाँ दी जाती हैं। 'फॉरबिडन सिटी' सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों पर इस दिन बच्चों को प्रवेश शुल्क में छूट दी जाती है या प्रवेश पूरी तरह से मुफ़्त होता है। अधिकांश परिवार एक साथ समय बिताते हैं और अपने पसंदीदा व्यंजन बनाते हैं।

 

संदर्भ 

1. https://tinyurl.com/ydhzr8n8 

2. https://tinyurl.com/4ywszuss 

3. https://tinyurl.com/3jfvu98v 

4. https://tinyurl.com/yvwude48 

Definitions of the Post Viewership Metrics

A. City Readerships (FB + App) - This is the total number of city-based unique readers who reached this specific post from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App.

B. Website (Google + Direct) - This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.

C. Messaging Subscribers - This is the total viewership from City Portal subscribers who opted for hyperlocal daily messaging and received this post.

D. Total Viewership - This is the Sum of all our readers through FB+App, Website (Google+Direct), Email, WhatsApp, and Instagram who reached this Prarang post/page.

E. The Reach (Viewership) - The reach on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion (Day 31 or 32) of one month from the day of posting.