समय - सीमा 269
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1037
मानव और उनके आविष्कार 802
भूगोल 264
जीव-जंतु 306
घर बनाते वक़्त लोग रसायनों का इस्तेमाल करते हैं और इससे स्वास्थ्य पर लम्बे समय तक खतरा रहता है| मिटटी के पुराने घर वातावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए काफ़ी अच्छे हैं| आइए इन रसायनों पर ध्यान दें जो आधुनिक घरों के निर्माण के दौरान इस्तेमाल किए जाते हैं|
* बिस्फेनोल ए (Bisphenol A)
-यह क्या है : यह एक ऐसा मिश्रण है जो प्लास्टिक उत्पादन में इस्तेमाल होता है|
-किन चीजों में पाया जाता है : पानी की बोतलों में, खाद्य डिब्बाबंदी आदि प्लास्टिक की वस्तुओं में|
-इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए : जल्द से जल्द इन खाद्य वस्तुओं का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए |
* ओक्सीबेंज़ोन (Oxybenzone)
-यह क्या है : प्रसाधन सामग्री में इस्तेमाल किया जाने वाला रसायन|
-किन चीजों में पाया जाता है : सनस्क्रीन , लिप बाम , मोइस्चराइज़र आदि|
-इससे स्वास्थ्य को क्या खतरा है : यह होर्मोन को प्रभावित करता है|
*फ्लोराइड (Fluoride)
-यह क्या है : यह फ्लोरीन का आधारभूत तत्व है|
-किन चीजों में पाया जाता है : टूथपेस्ट , नल का पानी|
-इससे स्वास्थ्य को क्या खतरा है : अगर यह निगल लिया जाए तो जानलेवा साबित हो सकता है, अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन 2 साल से कम उम्र के बच्चों को फ्लोराइड मंजन का इस्तेमाल करने से मना करता है|
-हमें यह बातें पता होनी चाहिए : सरकारी शोध करने से यह पता लगा है कि फ्लोराइड नल के पानी में भी पाया गया है और इसके सेवन से कर्क-रोग जैसी जानलेवा बीमारी भी हो सकती है|
* पैराबेन (Parabens)
-यह क्या है : यह एक सिंथेटिक परिरक्षक है|
-किन चीजों में पाया जाता है : यह शेविंग उत्पादों में पाया जाता है|
-इससे स्वास्थ्य को क्या खतरा है : यह जानवरों में कर्क रोग पैदा करता है और होर्मोन को नुकसान पहुंचाता है|
-हमें यह बातें पता होनी चाहिए : नए तरह की प्रसाधन सामग्री आज बाज़ार में उपलब्ध हैं और यह पैराबेन मुक्त हैं|
*एस्बेस्टस (Asbestos)
-यह क्या है : यह एक स्वाभाविक रूप से पाए जाने वाला खनिज है| भारत में 3,50,000 टन एस्बेस्टस का इस्तेमाल होता है| यह दूसरे देश जैसे रूस और ब्राज़ील से मंगवाया जाता है| यह काफ़ी ज़हरीला है और इसी कारण इस पर 52 देशों में प्रतिबन्ध लगा दिया गया है| भारत में इस सामग्री का इस्तेमाल अभी भी हो रहा है|
-किन चीजों में पाया जाता है : यह भवन निर्माण की सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है|
-इससे स्वास्थ्य को क्या खतरा है : अगर इस सामग्री को खुले में छोड़ दिया जाए तो इससे फेफड़ों की जानलेवा बीमारी आती है, एस्बेस्टस के रेशों को सूंघने से फेफड़ों की कोशिकाएं ख़राब हो जाती हैं और इससे लोगों की मौत भी हो जाती है| इससे कर्क रोग भी जन्म लेता है|
-भारतीय सरकार द्वारा उठाए गए कदम - एस्बेस्टस की बिक्री को बंद करने के लिए भारत सरकार ने इसपर प्रतिबन्ध लगा दिया है, लेकिन आज भी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं और बेवजह मौत को दावत देते हैं| इसकी ज्यादा बिक्री का कारण यह है कि यह सामग्री काफी ही कम दाम की है और आसानी से मिल भी जाती है |
*बी.एच.ए (BHA)
यह क्या है : यह एक परिरक्षक है जो कि तेल और चर्बी में जोड़ा जाता है|
किन चीजों में पाया जाता है : च्युइंग गम, स्नैक फ़ूड, आदि|
-इससे स्वास्थ्य को क्या खतरा है : इससे जानवरों में कर्क रोग भी हो जाता है|
-आपको क्या जानना चाहिए : BHA से छुटकारा पाना मुश्किल है लेकिन सरकार ने इससे काफ़ी हद तक निजात पाने के लिए कुछ कदम उठाए हैं|