समय - सीमा 269
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1037
मानव और उनके आविष्कार 802
भूगोल 264
जीव-जंतु 306
भारत में सबसे गर्मी भरे दिन का तापमान नापा गया और वह 51 डिग्री सेल्सियस (Degree Celsius) था। 1956 के बाद सबसे गर्म साल यही था, 1956 में तापमान 50.6 डिग्री सेल्सियस नापा गया था। भारत के फलोदी नामक शहर ने गर्म तापमान के राष्ट्रीय अभिलेख को हाल ही में तोड़ा है, इस शहर में तापमान 51 डिग्री सेलसियस नापा गया। उत्तरी भारत में तापमान मई जून के महीने में 40 डिग्री तक पहुँच जाता है लेकिन 50 डिग्री तक पहुंचना काफ़ी असामान्य बात है। मौसम विभाग ने गंभीर ताप की लहर को लेकर हाल ही में लोगों को सावधान किया है। पिछले साल इसी लहर के कारण 100 से अधिक लोगों ने जान गँवाई थी, और उसी वक़्त सरकार द्वारा यह नियम लागू कर दिया गया था कि दिन के वक़्त खाना नहीं पकाया जाए इससे आग लगने का खतरा रहता है। 2015 में गर्म लहर के कारण हज़ार से अधिक लोगों ने जान गंवाई थी। भारत में गर्म लहर तब घोषित कर दी जाती है जब तापमान 45 डिग्री से अधिक पहुँच जाए।
क्या आप रोज़ जौनपुर का तापमान देखते हैं? यदि नहीं तो इस पोस्ट को बंद कर आप प्रारंग के जौनपुर पोर्टल पर रोज़ जौनपुर का तापमान देख सकते हैं। जौनपुर उत्तर प्रदेश के गंगा के मैदानी इलाके में बसा हुआ जिला है, यहाँ गर्मियों में अत्यंत तीव्र गति से लू चलती है जिससे यहाँ पर जीवन अत्यंत कठिन हो जाता है। कई बार यहाँ पर तापमान अत्यधिक ऊपर पहुँच जाता है जिससे कईयों की जान भी चली जाती है। जैसा कि यह जिला मिर्जापुर के समीप स्थित है तो यहाँ पर गर्मी का प्रकोप ज्यादा हो जाता है। मिर्जापुर पथरीला क्षेत्र है जहाँ पर गर्मी का प्रभाव ज्यादा रहता है। यदि जौनपुर के गर्म तापमान का ऐतिहासिक अभिलेख देखा जाये तो निम्नलिखित आंकड़े सामने आते हैं।
जौनपुर में गर्मी का मौसम मार्च महीने से शुरू हो जाता है और तेज़ी से गर्मी का तापमान बढ़ने लगता है, इस महीने में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस होता है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेलसियस होता है। जून माह में वर्षा ऋतु की शुरुआत से तापमान थोड़ा ठंडा होने लगता है और तापमान अक्टूबर महीने तक घटता है। जनवरी महीना जौनपुर का सबसे ठण्ड वाला महीना होता है और उस दौरान शीत लहर भी चलती है। यह तथ्य दर्शाता है कि यहाँ पर ठंड और गर्मी दोनों का प्रकोप तीव्र है।
जौनपुर के तापमान को निम्नलिखित रूप से नापा जाता है-
महीना : अधिकतम(तापमान) - न्यूनतम(तापमान)
जनवरी : 28.5 - 9.7
फरवरी : 27.8 - 11.8
मार्च : 36.3 - 17.2
अप्रैल : 42.2 - 23.1
मई : 42.6 - 26.8
जून : 38.8 - 27.8
जुलाई : 36.1 - 26.2
अगस्त : 37.9 - 25.9
सितम्बर : 35.1 - 24.8
अक्टूबर : 35.8 - 21.7
नवम्बर : 35.1 - 13.1
दिसम्बर : 27.9 - 8.3
वर्तमान काल में गर्मी का प्रकोप अत्यंत तीव्र है जिस कारण से लोगों को ज्यादा से ज्यादा जल का सेवन करना चाहिए और गर्मी में बाहर निकलने से भी बचना चाहिए क्योंकि लू स्वास्थ के लिए अत्यंत घातक साबित हो सकती है।
1.https://www.theguardian.com/world/2016/may/20/india-records-its-hottest-day-ever-as-temperature-hits-51c-thats-1238f
2.http://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/166940/7/07_chapter%202.pdf