भारतीय संगीत की शैलियाँ

ध्वनि I - कंपन से संगीत तक
20-06-2018 02:23 PM

भारत एक विविधता का देश है और इसके संगीत में भी विविधता है। भारतीय संगीत में शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, फिल्मी संगीत, रॉक और पॉप संगीत की जैसी कई किस्में शामिल है। परम्परागत भारतीय शास्त्रीय संगीत में हिंदुस्तानी संगीत और कर्नाटक संगीत शामिल है। इसका इतिहास हज़ारों सालों से कई क्षेत्रों में फैला और विकसित हुआ है। यदि हम इसमें पश्चिमी प्रभाव को शामिल नहीं करें तो इसे तीन शैलियों में वर्गीकृत किया जा सकता हैः

भारतीय शास्त्रीय संगीत-
भारतीय संगीत की दो मुख्य धाराएं हैं। कर्नाटकी (Carnatic) संगीत, जो मुख्य रूप से प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में देखने को मिलता है और यह दक्षिण भारतीय परम्पराओं से सम्बंधित है। दूसरा हिंदुस्तानी संगीत, जो उत्तरी, पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में नज़र आता है। यह संगीत प्रकृति में मोनोफोनिक (Monophonic) है और यह विशेष रूप से विशेष रागों और तालों पर लयबद्ध होने पर आधारित है।

लोक संगीत-
भारत की विशाल सांस्कृतिक विविधता के कारण इस संगीत में भी विविधता पायी जाती है। इसमें राज्यों और क्षेत्रों के अनुसार संगीत शामिल है। इसमें रबिन्द्र संगीत (जैसे - भारत का राष्ट्रीय गान और बांगलादेश का राष्ट्रीय गीत), हरियाणवी संगीत, असमी संगीत, भांगड़ा संगीत, लावनी संगीत, डांडिया संगीत, राजस्थानी संगीत, कवाल्ली और गज़ल आदि सहित कई रूप शामिल हैं।

आधुनिक संगीत या लोकप्रिय संगीत या इंडी पॉप-
भारतीय पॉप संगीत, जिसे अक्सर ‘इंडी-पॉप’ के नाम से भी जाना जाता है, यह भारतीय लोक संगीत और शास्त्रीय संगीत और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आधुनिक संगीत तालों पर आधारित है। इसमें फिल्मी, भारतीय पॉप, डांस म्यूजिक, रॉक और मेटल म्यूजिक, इंडियन हिप-हॉप जैसा संगीत शामिल है।

संगीत मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का खज़ाना है। यह औपचारिक और पारम्परिक शिक्षा के माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी कायम रहता है। साथ ही साथ यह सामाजिक और आध्यात्मिक एकजुटता को भी मज़बूत करता है।

संदर्भ:
1. https://www.quora.com/What-are-the-different-music-genres-in-India
2. http://www.technospot.in/types-of-music-in-india/
3. http://factsanddetails.com/india/Arts_Culture_Media_Sports/sub7_5c/entry-4250.html
4. https://en.wikipedia.org/wiki/Music_of_India