स्पेन से आई इस मशहूर गीत की धुन

ध्वनि I - कंपन से संगीत तक
05-07-2018 01:56 PM

‘बाबूजी धीरे चलना, प्यार में ज़रा संभलना’

यह गाना कभी ना कभी आपकी जुबां पर ज़रूर चढ़ा होगा। और हो भी क्यों ना इस गाने के बोल और धुन दोनों ही इतने मनमोहक थे। यह गाना था सन 1954 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘आर पार’ का। इस गाने की इतनी लोकप्रियता है कि आज तक इस गाने के पुनर्निर्माण होते जा रहे हैं। इस गाने का संगीत दिया था ओ.पी. नय्यर साहब ने, इसे आवाज़ दी गयी थी गीता दत्त द्वारा और बोल लिखे गए थे श्री मजरूह सुल्तानपुरी द्वारा। मजरूह सुल्तानपुरी साहब उर्दू के काफी मशहूर कवि थे जिनका जन्म जौनपुर से बस 90 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर में हुआ था।

लेकिन हम आपको ये सब क्यों बता रहे हैं? क्योंकि यह गीत जिसकी धुन पर पूरा भारत फ़िदा है, असल में एक स्पेनिश गीतकार ओसवाल्डो फार्रेस द्वारा 1947 में लिखे गीत ‘किज़ास, किज़ास, किज़ास’ (Quizás, Quizás, Quizás) से प्रेरित है। इस गाने को सुनने के लिए आप नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर सकते हैं-


संदर्भ:
1.https://en.wikipedia.org/wiki/Aar_Paar
2.https://en.wikipedia.org/wiki/Quizás,_Quizás,_Quizás
3.https://www.youtube.com/watch?v=rIX_UGulNK8
4.https://www.indiatimes.com/entertainment/16-famous-bollywood-songs-you-wouldnt-believe-were-copied-from-the-west-234526.html
5.https://www.youtube.com/watch?v=ysuB0zybqeQ