समय - सीमा 269
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1037
मानव और उनके आविष्कार 802
भूगोल 264
जीव-जंतु 306
अंग्रेजी आज वर्तमान भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बोली या पढ़ी जाने वाली भाषा है। पिछले कुछ दशकों से इस भाषा ने पूरे देश भर में एकछत्र आधिपत्य कर लिया है। जौनपुर में यदि देखा जाए तो आज बड़े पैमाने पर अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की संख्या बढ़ गयी है तथा लोग अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पढ़ाना चाहते है। यदि ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अंग्रेजी भाषा कई भाषाओँ के संयोग से बनी एक भाषा है तथा इसमें लैटिन (Latin), एंग्लो सैक्सन (Anglo-Saxon), फ्रेंच आदि शब्दों की भरमार है तो वहीं इस भाषा में हिंदी का भी प्रभाव हमें देखने को मिलता है। ब्रिटिशों का भारत में आना सन 1612 से शुरू हुआ था तथा इनका आधिपत्य भारत पर सन 1947 तक रहा था। इस दौरान अंग्रेजी भाषा में भारतीय शब्दों की भरमार हो गयी जिसे आज भी हम प्रयोग करते हैं। इन शब्दों का इस भाषा में आने का एक तात्पर्य यह भी था कि अंग्रेजी भाषा में कई ऐसे शब्द या वस्तुएं थी ही नहीं जो कि भारत में थीं। लोगों से बात करना आदि भी एक महत्वपूर्ण प्रश्न हुआ करता था जिस वजह से भी कई देशी भाषाओं का प्रयोग अंग्रेजी में होने लगा। ऐसे ही कुछ शब्दों को आइये आज हम जानते हैं:
*Cot/कौट- यह शब्द अंग्रेजी भाषा में प्रयोग में लाया जाता है जो कि हिंदी के ‘खाट’ शब्द से निकल कर बना है।
*Bandana/बन्दाना- अंग्रेजी भाषा में प्रयुक्त यह शब्द हिंदी के ‘बंधन’ या ‘बाँधने’ से आया हुआ है।
*Bangle/बैंगल- अंग्रेजी भाषा का यह शब्द हिंदी शब्द ‘बंगरी’ से आया है जिसका मतलब है कांच की चूड़ियाँ।
*Bungalow/बंगलो- यह शब्द उस घर के लिए प्रयोग में लाया जाता है जो कि बंगाल की वास्तुकला पर बना हो।
*Chit/चिट- अंग्रेजी भाषा का यह शब्द हिंदी के चिट्ठी से आया है।
*Cummerbund/कमरबंद- अंग्रेजी भाषा में प्रयुक्त यह शब्द उर्दू के कमरबंद से ही आया है।
*Cushy/कुशी- यह शब्द हिंदी के ख़ुशी से निकल कर आया है।
*Doolally/दूलाली- यह शब्द महाराष्ट्र में उपस्थित ‘देवलाली’ नामक स्थान से आया है जहाँ पर अंग्रेजों की छावनी हुआ करती थी और यहीं से ‘दोलाली ताप’ शब्द भी आया।
*Guru/गुरु- यह शब्द हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओँ में प्रयोग में लाया जाता है और दोनों में इसका एक ही अर्थ है।
इन शब्दों के अलावा पंडित, पक्का, पायजामा, शैम्पू, ठग, योग, आदि भी ऐसे कई शब्द हैं जो कि हमें अंग्रेजी भाषा में प्रयोग में दिखते हैं।
संदर्भ:
1. https://www.thebetterindia.com/57965/english-words-borrowed-from-hindi/
2. http://www.turnerink.co.uk/word-stuff/indian-words-in-everyday-use/