जौनपुर का मनपसंद आलू आखिर आया कहाँ से?

फल और सब्जियाँ
17-07-2018 01:05 PM
जौनपुर का मनपसंद आलू आखिर आया कहाँ से?

जब आलू उत्पादन का नाम आता है तो जौनपुर जिले का नाम सर्वोत्तम आलू उत्पादित करने वाले जिलों में आता है। जौनपुर में भोजन में भी आलू का प्रयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। जैसा कि आलू भारत में उपनिवेशवाद के दौरान ही आया है तो यह प्रश्न उठता है कि जौनपुर में आलू इतनी बड़ी संख्या में कैसे उत्पादित होने लगा। आइये जानते हैं कि आखिर आलू भारत में आया कहाँ से?

आलू भारत में 16वीं से 17वीं शताब्दी के दौरान संभवतः पुर्तगाल से लाया गया था। यह यूरोप से जलीय रास्तों से लाया गया था। भारत में आलू का प्रारंभिक इतिहास अस्पष्ट है तथा भारत में आलू का सबसे पुराना संदर्भ एडवर्ड टेरी के एक लिखित लेख से मिलता है जो कि मुग़ल सम्राट जहांगीर के दौरान ब्रिटिश राजदूत थॉमस रो के अंतर्गत कार्यरत था। भारतीय कृषि के अपने वर्णन में टेरी ने लिखा, “साम्राज्य के उत्तरी भाग में उनके पास अच्छी जड़ वाली फसले हैं जैसे गाजर, आलू और ऐसी ही अन्य फसले यहाँ उगाई जाती हैं"। ब्रिटिश औपनिवेशिक गवर्नर वॉरेन हेस्टिंग्स ने 1772 से 1785 तक अपने कार्यकाल के दौरान आलू की खेती को बढ़ावा दिया, और 18वीं शताब्दी के उत्तरार्ध से 19वीं शताब्दी तक, भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में आलू पर्याप्त रूप से स्थापित किए गए थे। इसी दौरान आलू ने कई स्थानीय नाम हासिल किए जैसे: फुल्वा (मैदानी इलाकों में), गोला (गोल आलू), और साठा (साठ दिनों में परिपक्व)।

हालांकि आलू पहाड़ों में बगीचे की सब्जी के रूप में ही बना रहा, कारण यह कि पहाड़ी इलाकों में इसकी उपज सीमित होती है। यूरोप से कई किस्मों के आलू को भारत लाया गया था जो भारत की भौगोलिक परिस्थिति के अनुकूल थे। प्रारंभ में आलू के संरक्षण और कृषि में कई समस्याएं आईं जैसे उनकी सड़न की परन्तु कई किस्मों में से कुछ किस्में बच गयीं और उनका प्रसार भारत भर में हुआ। भारत में केंद्रीय आलू अनुसंधान की स्थापना 1949 में आजादी के 2 साल बाद हुयी। इसका मूल मकसद था आलू की अच्छी किस्मों को पैदा करना और खोजना। वर्तमान काल में भारत आलू के एक प्रमुख उत्पादक के रूप में स्थापित हो गया है। आलू के आगमन से जौनपुर सहित भारत भर के खाद्य में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला। आज आलू यहाँ पर प्रमुख आहार के रूप में स्थापित हो चुका है।

संदर्भ:

1. https://research.cip.cgiar.org/confluence/display/wpa/India
2. https://goo.gl/jrLRLx
3. http://passionconnect.in/articleview/articleid/Portuguese-Influence-on-Indian-Food-Culture