समय - सीमा 268
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1036
मानव और उनके आविष्कार 802
भूगोल 264
जीव-जंतु 306
आज रविवार के दिन प्रारंग आपके लिए लेकर आया है नोह (Noh) नामक जापानी नृत्य-नाटक पर चलचित्र।
नोह जापानी शास्त्रीय नृत्य-नाटक का एक प्रमुख रूप है, जो 14वीं शताब्दी के बाद से प्रचलन में आया। कानामी ( Kan'ami) और उनके बेटे ज़ेमी (Zeami) द्वारा विकसित यह सबसे पुरानी थिएटर कला है, जो आज भी नियमित रूप से प्रदर्शित की जाती है। नोह का अर्थ जापानी भाषा में "कौशल" और "प्रतिभा" के शब्दों से आता है। नोह का मंचन अक्सर पारंपरिक साहित्य से कहानी के रूप में एक अलौकिक नायक के मानव रूप में तब्दील होने वाली कहानियों पर आधारित होता है। नोह आधारित नृत्य प्रदर्शन मुखौटे, वेशभूषा और विभिन्न प्रॉप्स (props) को एकीकृत करता है, जिसमें उच्च प्रशिक्षित अभिनेताओं और संगीतकारों की आवश्यकता होती है। भावनाओं को मुख्य रूप से शैलीगत पारंपरिक इशारों द्वारा व्यक्त किया जाता है और प्रतिष्ठित मुखौटे भूत, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों जैसी भूमिकाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
                                         
                                         
                                         
                                        