जौनपुर की दिवाली व चौंकिया-मैहर धाम

विचार I - धर्म (मिथक/अनुष्ठान)
17-10-2017 03:28 PM
जौनपुर की दिवाली व चौंकिया-मैहर धाम
दिवाली में देवताओं का एक विशेष महत्व होता है। इस दिन धन की देवता लक्ष्मीदेवी, गणेश और कुबेर की पूजा की जाती है। यह मान्यता है की यह देव मनुष्य परिवार में समृद्धी लाते हैं। धन, सुख-समृद्धि, विलासिता, रोशनी और सम्पन्नता की देवी लक्ष्मी, प्रभु विष्णु की अर्धांगिनी है। यह मान्यता है की महालक्ष्मी अपने भक्तों को कभी निराश नही करती। उनकी मुरा पूरी कर उन्हे धन और समृद्धि से भरपूर करती हैं। वेदों मे लक्ष्मी को “लक्ष्यविधि लक्षमिहि” के नाम से संबोधित किया गया हैं जिसका अर्थ होता हैं जो लक्ष्य प्राप्ति मे मदद करे। मुम्बई में स्थित महालक्ष्मी का मंदिर भारत भर में मशहूर है। जौनपुर में स्थित चौंकिया व मैहर देवी की पूजा दिवाली के दिन बड़े धूमधाम से की जाती है। गणेश जो की विघ्नहर्ता नाम से प्रसिद्ध हैं उनकी पूजा मंगल व सम्मृद्धी के लिये की जाती है। गणेश को गणपति, विनायक, लंबोदर आदि नामों से भी जाना है। धन के राजा कुबेर को समस्त यक्षों मे प्रमुख यक्ष माना जाता हैं। कुबेर धन व धान्य के देवता हैं तथा ये सुख व समृद्धी लाते हैं। दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में कुबेर की विश्व प्रसिद्ध प्रतिमा रखी गयी है। वेदों और पुराणों में कुबेर को बुरी शक्तियों का स्वामी माना जाता हैं। 1. https://hindi.astroyogi.com/article/history-of-diwali.aspx 2. https://hindi.mapsofindia.com/festivals/history-of-diwali.html