समय - सीमा 269
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1037
मानव और उनके आविष्कार 802
भूगोल 264
जीव-जंतु 306
क्योप्पेन जलवायु वर्गीकरण के अनुसार जौनपुर की आबोहवा सी.एस.ए मतलब शीतोष्ण तथा शुष्क-गरम ग्रीष्म ऋतु प्रकार की है। जौनपुर की जलवायु उत्तरी मैदानी इलाके तथा मध्य पहाड़ी मैदानी जगह, जिसमे अरावली पर्वत शृंखला भी शामिल है, जैसी है। जौनपुर डिस्ट्रिक्ट गज़ेटियर के अनुसार यहाँ की आबोहवा आस-पास के जिलों से ज्यादा नम है और यहाँ का तापमान एकसां है। यहाँ ठंडी नवम्बर में शुरू होती है और फरवरी-मार्च तक आते-आते खत्म हो जाती है। गर्मी में, मार्च से मई-जून तक, तापमान 44° सेल्सिअस तक पहुंचता है। डिस्ट्रिक्ट गज़ेटियर ऑफ़ यूनाइटेड प्रोविन्सेस ऑफ़ आगरा एंड औध इस में जौनपुर के ग्रीष्म ऋतु में महत्तम 110° सेल्सिअस तापमान की टिप्पणी है। बारिश की औसत 42 इंच है। जून से लेकर सितम्बर तक बारिश का मौसम होता है और यहाँ पर उस वक़्त बरसाती फ़सल होती है। इस फ़सल के लिए कम से कम 30 इंच, वक़्त पर गिरने वाली, बारिश की जरुरत होती है। बरसात के ऋतु की मात्र एक असुविधा यह है की मौसमी बरसात के अलावा ये अक्टूबर तथा कभीकभार जनवरी में भी होती है जिस वजह से उस समय की फसलें खराब हो जाती हैं। मगर इस सब के बावजूद जौनपुर की आबोहवा सेहत की दृष्टि से फायदेमंद मानी जाती है। 1.जौनपुर ए गज़ेटियर, बीइंग वॉल्यूम xxviii 1908 https://archive.org/stream/in.ernet.dli.2015.12881/2015.12881.Jaunpur-A-Gazetteer-Being-Volume-Xxviii_djvu.txt 2.http://dsal.uchicago.edu/reference/gazetteer/pager.html?objectid=DS405.1.I34_V14_080.gif 3.https://en.climate-data.org/location/24628/ 4.https://en.wikipedia.org/wiki/Jaunpur_district#Climate