समय - सीमा 261
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1054
मानव और उनके आविष्कार 829
भूगोल 241
जीव-जंतु 305
हिन्दू मान्यता के अनुसार हर जीव-जंतु में भगवान का अंश मौजूद है, और चाहे वे पेड़-पौधे ही क्यों ने हों। मानव जीवन पेड़-पौधों पर ही निर्भर है। यह हमें महत्वपूर्ण संसाधन देते हैं जिससे कि पृथ्वी पर जीवन संभव है; खाना, दवाई, ऑक्सीजन, कपड़े, फर्नीचर, आदि सब हमें इनसे ही मिलते हैं। इसीलिए, भारत में हम पेड़-पौधों को पवित्र मानते हैं। पौराणिक लेख हमें यह बताते हैं कि अगर हम एक पेड़ को काटते हैं तब हमें उसके बदले और पेड़ लगाने चाहिए, यह लेख हमें यह भी बतलाते हैं कि हमें पेड़-पौधों का उपयोग ज़रूरत अनुसार ही करना चाहिए और बेवजह पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए। हम पेड़ काटने से पहले उनसे माफ़ी मांगते हैं ताकि हमें श्राप न लगे जिसे सूना कहते हैं। आज के काल में भी भारत में तुलसी के पौधों को पूजा जाता है। लोग मानते हैं कि तुलसी पूजन से घर-आँगन में सुख-समृद्धि आती है। पीपल के वृक्ष की पूजा कर के लोग भगवान से दुआ करते हैं। वृक्ष और पौधों को लेकर लोगों में अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। यह छ: पौधे भारत में पवित्र हैं और इनकी पूजा की जाती है:
1- तुलसी
2- बरगद
3- अशोक का वृक्ष
4- परिजात का वृक्ष
5- चन्दन
1. इन इंडियन कल्चर व्हाई डू वी... – स्वामिनी विमलानान्दा, राधिका कृष्णकुमार