समय - सीमा 261
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1054
मानव और उनके आविष्कार 829
भूगोल 241
जीव-जंतु 305
कुरआन या कुरान इस्लाम धर्म का पवित्रतम ग्रन्थ और इसकी नींव है। लोगों का मानना है कि इसे अल्लाह के भेजे हुए फ़रिश्ते जिब्रील द्वारा हज़रत मुहम्मद को सुनाया गया था। इस्लाम के मानने वालों का कहना है कि क़ुरान ही अल्लाह का भेजा हुआ अन्तिम और सर्वोच्च ग्रन्थ है।
इस्लाम के अनुयायी कहते हैं कि क़ुरान अल्लाह के फ़रिश्ते जिब्रील (दूत) द्वारा हज़रत मुहम्मद को सन् 610 से लेकर उनकी मौत (सन् 632) तक सुनाई गयी थी। किंवदंतियों की मानें तो ईश्वर द्वारा भेजे गए पवित्र संदेशों के सबसे आख़िरी संदेश क़ुरान में लिखे गए हैं और इन संदेशों की शुरुआत आदम से हुई थी। आदम को इस्लाम का पहला नबी यानी पैगम्बर माना जाता है।
‘कुरान’ अरबी भाषा का शब्द है और इस शब्द का पहला ज़िक्र खुद कुरान में ही मिलता है जहाँ इसका अर्थ है- पठन या पढ़ना। इस्लाम धर्म के अनुसार कुरान किसी खास जाति या क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए अवतरित हुई है। कुरान सारे इंसानों का मार्गदर्शन करती है। आरंभ में इसका प्रसार मौखिक रूप से हुआ था परंतु पैगम्बर मुहम्मद की मौत के बाद सन् 633 में इसे पहली बार लिखा गया था और सन् 653 में इसकी प्रतियाँ जनसामान्य के लिये वितरित की गई थी। पवित्र कुरान में कुल 114 सूरह, 540 रूकू, 15 सज्दा, 6,666 आयतों का जिक्र है। नौवीं को छोड़कर प्रत्येक सूरा ‘बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्ररहीम’ के साथ शुरू होता है, जिसका अर्थ है ‘अल्लाह के नाम से शुरू’।
कुल मिला कर 114 सूरा हैं, जो इस प्रकार से हैं:-
हालांकि कई लोग का मानना हैं कि कुरान को किसी अन्य भाषा में अनुवाद नहीं किया जा सकता है। क्योकि एक अरबी शब्द के कई अर्थ हो सकते हैं, जिससे अनुवाद करना और भी कठिन हो जाता हैं। फिर भी समय के साथ इसका कई भाषाओं में अनुवाद भी किया गया है। कुरान का पहला अनुवाद फारसी में किया गया था जिसके अनुवादक सलमान फारसी थे। उन्होने सातवीं शताब्दी के दौरान सूरत अल-फतिहा का कुरान के रूप में अनुवाद किया था। उसके बाद कुरान का अनुवाद अधिकांश अफ्रीकी, एशियाई और यूरोपीय भाषाओं में किया गया था। किंतु फिर भी आज दुनिया भर मे कुरआन की जितनी प्रतियां पायी जाती हैं किसी मे भी कोई अंतर नहीं है।
संदर्भ:
1.https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%86%E0%A4%A8
2.https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_surahs_in_the_Quran
3.https://en.wikipedia.org/wiki/Quran