क्यों दो बार बदला गया लखनऊ स्थित हज हाउस की दीवारों का रंग

वास्तुकला I - बाहरी इमारतें
09-08-2019 03:28 PM
क्यों दो बार बदला गया लखनऊ स्थित हज हाउस की दीवारों का रंग

इस माह से हज की यात्रा शुरू होने वाली है। मुस्लिम समुदाय के लोगों के जीवन में हज की यात्रा महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इस यात्रा को इस्लाम धर्म की सबसे पवित्र तीर्थयात्रा माना जाता है। हजयात्रा के ज़रिए मुस्लिम समुदाय के लाखों लोग सऊदी अरब में स्थित अपने पवित्र स्थल मक्का में पहुंचते हैं। मुस्लिम वर्ग के लोगों के लिए जीवन में एक बार हज की यात्रा करना अनिवार्य धार्मिक कर्तव्यों में से एक है। अपने जीवन काल में मुस्लिम समुदाय का प्रत्येक व्यक्ति कभी न कभी हज की यात्रा अवश्य करता है। यह आध्यात्मिक यात्रा सफ़ेद कपड़ों में की जाती है, जो शुद्ध हृदय और पवित्र स्वभाव को दर्शाती है।

उत्तर प्रदेश में लखनऊ स्थित हज हाउस (Hajj House) हज यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए बनाया गया एक परिसर है। यहां एक हज समिति भी बनायी गयी है। हज हाउस का उपयोग मुसलमानों द्वारा मक्का में तीर्थयात्रा के लिए एक पारगमन स्थल के रूप में किया जाता है।

क्या आप जानते हैं कि लखनऊ स्थित हज हाउस की चारदीवारी के मूल रंग को पिछले साल बदलकर भगवा कर दिया गया था? दरअसल हज हाउस की चारदीवारी का मूल रंग हरा और सफेद है। किंतु कुछ समय पहले इस रंग को बदलकर भगवा कर दिया गया था। इस गतिविधि के लिए हज समिति के सचिव ने ठेकेदार को ज़िम्मेदार ठहराया। चारदीवारी के रंग में किये गये इस परिवर्तन के प्रति राजनीतिक दलों और मुस्लिम समुदायों के नेताओं ने बहुत नाराज़गी जतायी तथा विरोध प्रदर्शन भी किया। जिसके परिणामस्वरूप चारदीवारी को फिर से उसके मूल रंग अर्थात हरे और सफेद रंग में रंगा गया।

संदर्भ:
1. https://bit.ly/2Wczb1J
2. https://bit.ly/2YzMvOL
चित्र सन्दर्भ:-
1. http://haj.gov.in/base/up_shc.php
2. https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/5/53/Mecca_view.jpg