समय - सीमा 259
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1051
मानव और उनके आविष्कार 828
भूगोल 241
जीव-जंतु 303
कपड़ों के लंबे इतिहास का एक छोटा सा अध्याय है सुनहरे चमकते कपड़े के धागे का, जिसका नाम है 'समुद्री रेशम'। इसके बारे में विद्वानों द्वारा की गई व्याख्या बहुत विवादास्पद है। समुद्री रेशम के बारे में नाम मात्र की जानकारी उपलब्ध है। इतिहासकार और कपड़ा विशेषज्ञ इसके बारे में लगभग खामोश हैं। इसका निश्चित रूप से एक बड़ा कारण, इतिहास के पन्नों से उसकी गैरमौजूदगी है। इसका प्रयोग बारीक प्राचीन कपड़ों जैसे लिनन (Linen), सूती या सिल्क (Silk) के संदर्भ में पहले भी होता था और आजकल भी होता है। दूसरा कारण है कि अधिकतर समुद्री सिल्क से निर्मित चीजें प्राकृतिक इतिहास के म्यूजियम (Museum) में मिलती हैं, किसी कपड़ों के संग्रह में नहीं, जिसकी लोग उम्मीद कर सकें। 18वीं शताब्दी के बाद से उत्तरी देशों के अनेक यात्री समुद्री सिल्क से बनी चीजें अपने साथ ले गए और संभाल लिए, जो बाद में अक्सर प्राकृतिक इतिहास म्यूजियम में तब्दील हो गए। वहां हम उन्हें आकर्षक खोल में एक साथ पाते हैं, जहां उन्हें समुद्र से बनी वस्तु के रूप में प्रदर्शित किया जाता है, जैसे कि सीप या मूंगा। एक तरह से देखा जाए तो समुद्री सिल्क पृथ्वी पर दुर्लभ वस्तुओं में से एक है। समुद्री सिल्क का इतिहास और इसको प्राप्त करने की प्रक्रिया बहुत जटिल और दुर्लभ होने के कारण ही शायद इसकी जानकारी लोगों में इतनी कम है।
समुद्री रेशम की कहानी
कैलाब्रिया (Calabria), कोर्सिका (Corsica), डाल्मेशिया (Dalmatia), माल्टा (Malta), ट्यूनीशिया (Tunisia) आदि समुद्री सिल्क के पुराने निर्माण स्थल कहे जाते हैं, लेकिन यहां से इसका एक भी नमूना प्राप्त नहीं हुआ है। 18वीं शताब्दी के अंत तक इसके छोटे स्तर पर उत्पादन के प्रमाण मिलते हैं। इसके उत्पादन के प्रमुख स्थान टॉरंटो (Toronto) और स्पेन (Spain) के इलाके सार्डिनीया (Sardinia), सिसली (Sicily) और अंडालूसिया (Andalusia) थे। इसके इंसानों द्वारा प्रयोग किये जाने वाले करीब 50 उत्पाद मिले हैं। जिसमें से 14वीं शताब्दी की एक बेहतरीन टोपी नायाब है। यह 1978 में पेरिस (Paris) के नजदीक सेंट डेनिश (Saint-Denis) में तहखाने में मिली थी। समुद्री रेशम के धागों से तैयार किया गया कपड़ा सिल्क से भी ज्यादा महीन तरीके से काता जाता है। यह बहुत ही हल्का और गर्म होता है। इससे बने महिलाओं के दस्ताने, एक अखरोट की खोल में समा सकते हैं और एक जोड़ा मोज़े नसवार की डिब्बी में रखे जा सकते हैं।चित्र सन्दर्भ :
मुख्य चित्र में समुद्री रेशम से बने कपडे की डिज़ाइन को दिखाया गया है। (Youtube)
दूसरे चित्र में समुद्री रेशम के बाल दिखाये गए हैं। (Flickr)
अंतिम चित्र में पेन शैल, पेन शैल से प्राप्त रेशम और रेशम से निर्मित दस्तानों को दिखाया गया है। (Prarang)