समय - सीमा 261
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1054
मानव और उनके आविष्कार 829
भूगोल 241
जीव-जंतु 305
“चश्मा”: शायद ही आज कोई होगा जिसे इसके बारे में पता ना हो! चश्मे की खोज ने बेहतर देखने व आँख के कई बिमारियों को पछाड़ा है। यदि चश्मा या लेंस के आविष्कार की बात की जाए तो इसका प्राचीनतम् प्रमाण मिस्र की सभ्यता से प्राप्त होता है। हाल में हुये नये आविष्कारों से लेंस के प्रयोग के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। जे. एम. इनाक द्वारा प्रस्तुत शोध पत्र द न्यु डिस्कवरी ऑफ ए रेयर एन्सियन्ट इजिप्टियन लेंस के अनुसार 9 अक्टूबर 2004 को इस तथ्य का पता म्युज़ियम ऑफ़ फाइन आर्टस, बोस्टन में रखे एक ममी से लगा। अन्य स्रोतों के अनुसार प्रागैतिहासिक और ऐतिहासिक काल में इनुइट लोग एक चपटी हाँथीदांत का चश्मा जैसी कोई वस्तु पहनते थे उस चश्में के मध्य में पतली रेखानुमा छेद होता था। यदि आधुनिक काल की खोजों पर प्रकाश प्रकाश डाला जाये तो इसमें कुछ मतभेद दिखाई देता है, कई शोधार्थी इसे इटली से जोड़ते हैं तथा कुछ इसे इंग्लैंड से जोड़ते हैं। स्थान जो भी है पर यदि इसके तिथियों को देखा जाये तो दोनो पक्ष इसे 13वीं शताब्दी मानते हैं जिससे यह तथ्य काफी हद तक सत्यता के समीचीन होता है कि चश्मे की खोज इसी दौरान हुई थी। 11वीं शताब्दी में अल-हेथम द्वारा लिखी गयी किताब किताब अल-मनाजिर यानी बुक ऑफ़ ऑप्टिक्स लेंस के प्रयोग या खोज की तिथि को चश्में की खोज से पहले ले जाती है। यह किताब 1572 के करीब लैटिन भाषा में अनुवादित की गयी। चश्में का सबसे प्राचीन चित्र सन् 1352 में बनाये गये कार्डिनल उगोन नामक एक व्यक्ति के चित्र से मिलता है जिसमें उसे चश्मा पहने दिखाया गया है। चश्में का प्रयोग 17वीं शताब्दी में इटली व अन्य स्थानों पर तेजी से फैला । 1784 में बेंजामिन फ्रेंक्लिन ने बाय-फोकल लेंस का निर्माण किया जिसने चश्मों की दुनियाँ में क्रान्ती ला दी। कार्ल जाइस लेंस कम्पनी ने जर्मनी के ज़ेना नामक स्थान पर लेंस पर एकर संग्रहालय की भी रचना की है जहाँ पर विभिन्न प्रकार लेंस व चश्मों को प्रदर्शित किया गया है। चित्र में एक भारतीय व्यक्ति को दिखाया गया है। यह चित्र 19वीं शताब्दी का है जिसमें लखनऊ के नवाब गाज़ीउद्दीन हैदर अंग्रेजी अफसरों व व्यापारियों को दावत पर बुलाये हैं। इस चित्र को लखनऊ संग्रहालय के चित्र विथिका में प्रदर्शित किया है। इस चित्र से यह सिद्ध होता है की 18वीं शताब्दी के पुर्वार्ध से लेकर 19वीं शताब्दी के प्ररंभ के करीब तक लखनऊ में चश्मे का कारोबार शुरू हो चुका था। 1. हू डिस्कवर्ड व्हाट व्हेन: एरोन वुड, डेविड इल्यार्ड, ऑस्ट्रेलिया, 2005 2. द न्यु डिस्कवरी ऑफ़ ए रेयर एंसियन्ट इजिप्टियन लेंस, जे एम. इनाक, 2007 3. https://goo.gl/sV72dC 4. https://goo.gl/syDgJj 5. https://goo.gl/KDYRzH