नए साल पर बेहद खास, चलिए कुछ मिनटों में जानते हैं, पृथ्वी का पूरा इतिहास

उत्पत्ति : 4 अरब ई.पू. से 0.2 लाख ई.पू.
01-01-2023 02:10 PM
Post Viewership from Post Date to 01- Feb-2023 (31st Day)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
1300 652 0 1952
* Please see metrics definition on bottom of this page.
आज नव वर्ष 2023 का पहला दिवस है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी पृथ्वी के अस्तित्व को निर्मित हुए आज 4.543 बिलियन वर्ष हो चुके हैं। और यदि और बड़े स्तर पर जाएं तो हम पाते हैं कि, हमारा ब्रह्माण्ड आज 13.7 बिलियन वर्ष पुराना हो गया है। लेकिन इससे भी अधिक हैरानी आपको यह जानकर होगी कि चाहे हमारा गृह हो या पूरा ब्रह्माण्ड, वह जीवों कि भांति बूढ़ा नहीं हो रहा है, बल्कि वह हर दिन पैदा हो रहा है। बादलों से घिरा हुआ और नीले रंग का हमारा ग्रह, उपग्रह चित्रों में उल्लेखनीय रूप से स्थिर लगता है। लेकिन पृथ्वी और इसका वातावरण लगातार बदल रहा हैं। टेक्टोनिक्स प्लेट (Plate Tectonics) बड़े-बड़े महाद्वीपों को स्थानांतरित कर रहे हैं, और आज भी पहाड़ों को ऊपर उठा रहे हैं। ये बदलाव 4.5 अरब साल पहले पृथ्वी के बनने के बाद से लगातार हो रहे हैं। शुरुआत से ही गर्मी और गुरुत्वाकर्षण ने ग्रह के विकास को निरंतर उत्प्रेरित किया है। ये ताकतें धीरे-धीरे जीवन के उद्भव के वैश्विक प्रभावों से जुड़ गईं। पृथ्वी के अतीत को समझने से हमें जीवन की उत्पत्ति और संभवतः इसके भविष्य को समझने में मदद मिल सकती है। नए साल के दिन, आइए देखें कि पृथ्वी कैसे विकसित हुई है।