समय - सीमा 277
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1034
मानव और उनके आविष्कार 812
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
| Post Viewership from Post Date to 21- Aug-2024 (31st) day | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 2903 | 116 | 0 | 3019 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
हमारे शहर मेरठ का इतिहास, रामायण और महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। यह शहर जहां मुगल और ब्रिटिश कालीन समय का साक्षी रहा है, वहीं इसने स्वतंत्रता संग्राम की अनेक लड़ाईयां भी अनुभव की हैं। यही कारण है कि हमारे शहर से जुड़ी कहानियों में आज भी हर व्यक्ति दिलचस्पी लेता है। 1857 की उस भयावह क्रांति को मेरठ आज भी अपने में समेटे हुए है, जिसने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी। नगर नियोजन एवं प्रशासन के लिए अभिलेखीय फ़ोटोग्राफ़ी एक महत्वपूर्ण परिसंपत्ति है। हमारा शहर मेरठ, ब्रिटिश भारत की महत्वपूर्ण छावनी था, जिसकी स्थापना 1803 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लसवारी की लड़ाई के बाद की। ब्रिटिश शासकों द्वारा छावनी के अंदर अनेकों प्रकार की गतिविधियां की जाती थीं, जिनमें शिकार करना एक महत्वपूर्ण गतिविधि थी । तो आइए आज हम अपने शहर के कुछ पुराने चलचित्र देखेंगे जिनमें 1938 के मेरठ और उसके आसपास के क्षेत्रों में ब्रिटिश शासकों द्वारा किए गए शिकार और कादर कप का एक दुर्लभ दृश्य भी मौजूद है। साथ ही उन दुर्लभ चलचित्रों को भी देखेंगे , जिनमें 1961 के दुखद दंगों और उस दौरान शहर में लगे कर्फ़्यू की झलकियां देखने को मिलती हैं।
संदर्भ:
https://tinyurl.com/edzu9nnz
https://tinyurl.com/3kefrvwu
https://tinyurl.com/y4pv3dek