प्राचीन यूनानी खगोल विज्ञान और तारों के नामों की रोचक विरासत

उत्पत्ति : 4 अरब ई.पू. से 0.2 लाख ई.पू.
05-03-2026 09:22 AM
प्राचीन यूनानी खगोल विज्ञान और तारों के नामों की रोचक विरासत

प्राचीन यूनानियों ने हमारे लिए एक बड़ा उपहार छोड़ा। उन्होंने हमारी आकाशगंगा में मौजूद कई तारों और तारामंडलों के नाम रखे। ये नाम आज भी उपयोग किये जाते हैं। इसलिए, जब हम सितारों और नक्षत्रों के बारे में बात करते हैं, तो हम अक्सर प्राचीन यूनानियों द्वारा दिए गए नामों का ही उपयोग करते हैं। प्राचीन ग्रीस में खगोल विज्ञान, शास्त्रीय पुरातनता के दौरान ग्रीक में लिखा गया। आगे चलकर यह ज्ञान ग्रीस या जातीय यूनानियों तक ही सीमित नहीं रहा। दरअसल अलेकज़ेडर (Alexander's) के विश्व विजय अभियान के बाद ग्रीक, दुनिया भर में विद्वानों की भाषा बन गई थी। *ग्रीस को हिंदी में "युनान" कहा जाता है। प्राचीन ग्रीक खगोल विज्ञान, पुराने समय के दौरान ग्रीक में लिखे गए सितारों और ग्रहों का अध्ययन करने पर केंद्रित है। इसमें प्राचीन ग्रीक, हेलेनिस्टिक (Hellenistic), ग्रीको-रोमन और अंतिम प्राचीन काल जैसे विभिन्न काल शामिल हैं। हेलेनिस्टिक और रोमन काल के दौरान, ग्रीक पद्धति का पालन करने वाले कई ग्रीक और गैर-ग्रीक तारा-दर्शकों यानी स्टार-गेज़र (Non-Greek Star-Gazers) ने मिस्र के संग्रहालय और अलेक्जेंड्रिया की लाइब्रेरी (Library Of Alexandria) में भी अध्ययन किया।
यूनानी और विशेष रूप से हेलेनिस्टिक तारा-दर्शकों के योगदान को खगोल विज्ञान के इतिहास में एक बड़े कदम के रूप में देखा जाता है। ग्रीक खगोल विज्ञान को आकाशीय घटनाओं के लिए एक ज्यामितीय मॉडल खोजने की कोशिश के लिए जाना जाता है। बाद के समय में, मध्य युग में अरब-मुस्लिम साम्राज्यों में तारा-दर्शकों और गणितज्ञों द्वारा प्राचीन यूनानी खगोल विज्ञान पुस्तकों का अन्य भाषाओं, विशेष रूप से अरबी में अनुवाद और प्रसार किया गया था। इसी माध्यम से कई प्राचीन यूनानी खगोल विज्ञान कार्य जीवित रहे और बाद में भारतीय और यूरोपीय खगोल विज्ञान को भी प्रभावित किया।  

File:Antikythera mechanism.svg
एंटीकाइथेरा तंत्र

यूनानियों द्वारा किये गए तारों के अध्ययन में, तारामंडल बनाने वाले तारों के आमतौर पर अपने नाम नहीं होते थे। ग्रीक समाज में आमतौर पर सबसे चमकीले सितारों के नाम नहीं होते थे। 
नीचे दी गई सूची में कुछ तारों के पारंपरिक ग्रीक नाम दिखाए गए हैं। 
- Θ¹ एरिदानी (Eridani): इस तारे को अरबी में अकामार (Acamar) कहा जाता है। 
- Α तौरी (Tauri): अरबी में इस तारे को एल्डेबारन (Aldebaran) कहा जाता है। यूनानियों ने इसे "वृषभ की दक्षिणी आँख" कहा है। प्रसिद्ध यूनानी खगोलशास्त्री टॉलेमी (Ptolemy) ने इसे "हाइडेस का चमकीला तारा (The Bright Star Of Hyades)" कहा था। आज, आधुनिक ग्रीक में, इसे लैम्पाडियास (Lampadias) कहा जाता है। 
- Α वृश्चिक (Scorpii): इस तारे को एंटारेस (Antares) कहा जाता है। 
- Α बूटीस: इस तारे को आर्कटुरस (Arcturus ) कहा जाता है। 
- Ι कैरिने (Carinae): इस तारे को एस्पिडिस्के (Aspidiske) कहा जाता है। यह अरबी नाम तुरैस (Turais) का ग्रीक अनुवाद है।  

File:Claudio Ptolomeo.png

ग्रीक तारामंडल 48 तारामंडलों का एक समूह है, जिन्हें क्लॉडियस टॉलेमी (Claudius Ptolemy) नामक यूनानी खगोलशास्त्री ने दूसरी शताब्दी में “अल्मागेस्ट (Almagest)” नामक अपनी पुस्तक में सूचीबद्ध किया था। टॉलेमी ने 150 ई.पू. के आसपास अल्मागेस्ट नामक एक अत्यंत प्रभावशाली पुस्तक लिखी। हालाँकि इसकी मूल ग्रीक पांडुलिपि खो गई है, लेकिन अरबी और लैटिन अनुवादों ने इसे एक हजार वर्षों से अधिक समय तक खगोलविदों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ बना दिया है। आज हम जिन कई तारा नामों का उपयोग करते हैं, वे टॉलेमी के तारा स्थितियों के विवरण के अरबी अनुवाद से ही आए हैं। टॉलेमी के ही इन 48 तारामंडलों में से एक को छोड़कर सभी को आज भी अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (International Astronomical Union) नामक एक आधिकारिक समूह द्वारा मान्यता प्राप्त है।
इनमें से कई नक्षत्र ग्रीक पौराणिक कथाओं की कहानियों से जुड़े हुए हैं। प्राचीन खगोलशास्त्री टॉलेमी ने जिन 48 नक्षत्रों की पहचान की, उनमें 12 राशि चक्र भी शामिल थे। हालाँकि, समय के साथ बदलावों के कारण इन नक्षत्रों के आधुनिक संस्करण बिल्कुल टॉलेमी के समान नहीं रहे। यहां तक की "नक्षत्र" शब्द भी विकसित हो गया है। पहले यह सबसे चमकीले तारों द्वारा निर्मित एक पैटर्न को संदर्भित करता था, लेकिन अब यह परिभाषित सीमाओं के साथ आकाश के विशिष्ट क्षेत्रों को संदर्भित करता है। टॉलेमी और अन्य विद्वानों ने इन पैटर्न के भीतर उनकी स्थिति के आधार पर सितारों की पहचान की। File:CS verical dièdre.jpgप्राचीन यूनानी विचारकों ने खगोल विज्ञान को और अधिक उन्नत बनाया। उन्होंने इसे केवल आकाश को देखने और अनुमान लगाने से बदलकर उचित सिद्धांतों वाले विज्ञान में बदल दिया। पुराने समय के तारागण खगोल विज्ञान का उपयोग, समय और ऋतुओं पर नज़र रखने के लिए करते थे, जो खेती के लिए उपयोगी साबित होता था। उन्होंने अपने विस्तृत आकाश-दर्शन के साथ कुछ ज्योतिषशास्त्र को भी मिश्रित किया। लेकिन उन्होंने खगोल विज्ञान के बारे में कोई बड़ा विचार नहीं बनाया। वे इस बात में अधिक रुचि रखते थे कि आकाश में क्या और कब हो रहा है, लेकिन वास्तव में उन्होंने यह नहीं पूछा कि ये क्यों हो रहा है?

संदर्भ 
http://tinyurl.com/by8x79ab  
http://tinyurl.com/ybhw4tmz  
http://tinyurl.com/4vye6zwk  
http://tinyurl.com/2bsux852 

Definitions of the Post Viewership Metrics

A. City Readerships (FB + App) - This is the total number of city-based unique readers who reached this specific post from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App.

B. Website (Google + Direct) - This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.

C. Messaging Subscribers - This is the total viewership from City Portal subscribers who opted for hyperlocal daily messaging and received this post.

D. Total Viewership - This is the Sum of all our readers through FB+App, Website (Google+Direct), Email, WhatsApp, and Instagram who reached this Prarang post/page.

E. The Reach (Viewership) - The reach on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion (Day 31 or 32) of one month from the day of posting.