हस्तिनापुर और मेरठ

विचार I - धर्म (मिथक/अनुष्ठान)
24-06-2017 12:00 PM
हस्तिनापुर और मेरठ
हस्तिनापुर= हस्तिन(हाथी) + पुर(शहर) कुरु वंश के राजाओं की राजधानी थी| उत्तर प्रदेश के दोआब क्षेत्र में स्थित यह शहर, मेरठ जिले को इतिहास के पन्नों से जोड़ता है| यह मेरठ से 37 किलोमीटर दूर और दिल्ली से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है| भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के उत्खनन पर नज़र डालें तो हस्तिनापुर में सबसे पहले सन् 1950-52 में बी.बी लाल ने काम शुरू किया था| महाभारत-काव्यग्रन्थ काल संदर्भ में यहाँ कई परिणाम मिले हैं- द्रौपदी घाट एवं कर्ण घाट, पंडेश्वर मंदिर, कर्ण मंदिर, जैन मंदिर- श्री दिगंबर जैन मंदिर, जुम्बुद्वीप, श्वेताम्बर जैन मंदिर इत्यादि| मृदभांड की बात करें तो यहाँ से कई मानव व पशु मृद-मूर्तियाँ प्राप्त हुयी हैं| हस्तिनापुर महाभारत का वो हिस्सा है जिसके बिना यह भव्य कथा अधूरी है| यही से शुरू और ख़तम होने वाली गाथाओं पर महाभारत के कई पर्व आधारित है (कुल मिला कर महाभारत में 18 पर्व है)| आज के दौर में भी हस्तिनापुर ने मेरठ जिले को इतिहास के सबसे बड़े गाथा से जोड़ कर रखा है| 1.बी.सी. लॉ – ट्राइब्स इन अन्सिएन्ट इंडिया 2.सी. कोल्लिन डेविस – एन हिस्टोरिकल एटलस ऑफ़ द इंडियन पेनिन्सुला 3.बी.सी. लॉ – हिस्टोरिकल जियोग्राफी ऑफ़ अन्सिएंट इंडिया