'अतुल्य भारत' की एक मनोरम झलक

दृष्टि I - लेंस/फोटोग्राफी
14-04-2019 07:20 AM

भारत एक अनोखा देश है जिसमें बहुत विविधताएं हैं। साहित्य, संस्कृति, भोजन, राज्यों, परंपरा, स्वाद और कई और विविधताओं में विभिन्नता जो देखने के लिए कई तरह की चीजों को एक दुसरे से जोड़कर भी दिखाती है और प्रथक भी। हिमालय से सागर तक, थार रेगिस्तान से लेकर बर्फीले पहाड़ों तक, यह देश खूबसूरत नजारों से भरा है। भारत एक स्वप्निल भूमि है जिसमें विश्व की 1/7 वीं जनसंख्या दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ बसती है।

मार्क ट्वेन (Mark Twain) (सैमुअल लैंगहॉर्न क्लेमेंस (Samuel Langhorne Clemens) को उनके कलम नाम (Pen Name) मार्क ट्वेन से जाना जाता है, मार्क ट्वेन अमेरिकी लेखक, हास्यकार, उद्यमी, प्रकाशक और व्याख्याता थे। इन्हें अमेरिकी साहित्य में वही स्थान प्राप्त था जो की हिंदी साहित्य में मुंशी प्रेमचंद को है।) मार्क ट्वेन (Mark Twain) द्वारा उनके भारत दौरे के बाद कहे गये ये शब्द भारत की महानता का उचित सन्दर्भ देते हैं- “भारत मानव जाति का पालना है और मानव उद्भास का जन्मस्थान भी है। भारत भूमि मानव इतिहास की माँ है, दिव्य कथाओं की दादी है, और परम्पराओं की परदादी है। मनुष्य के इतिहास में हमारी सबसे मूल्यवान और शिक्षाप्रद और सबसे रचनात्मक सामग्री भारत में ही है। "

जब हम भारत की सुंदरता के बारे में सोचते हैं तो हम सभी गर्व महसूस करते हैं। भौगोलिक, ऐतिहासिक, कलात्मक, धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से हमारे पास जिस तरह की विविधता है, वह वास्तव में भारत को वैश्विक स्तर पर एक पहचान देता है।

इस विडियो (Video) को फ़िल्मीसिअस स्टूडियो (Filmicious Studio) ने बनाया है और प्रदर्शित वेट एंड शूट फिल्म्स (Wait And Shoot Films) के द्वारा किया गया है। फिल्म के पार्श्व में संगीत है, इलेनियम का व्हेयर वुड यू गो (Illenium’s Where’d you go)।

सन्दर्भ:-
1.
https://www.youtube.com/watch?v=ydB0lhC8ryY
2. http://www.forbesindia.com/printcontent/38463