समय - सीमा 3
मानव और उनकी इंद्रियाँ 9
मानव और उनके आविष्कार 3
भूगोल 2
जीव-जंतु 1
| Post Viewership from Post Date to 03- Nov-2026 (5th) Day | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Readerships (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 3007 | 17 | 0 | 3024 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
हम इस तथ्य से वाकिब हैं कि पारंपरिक चिकित्सा या एथनोमेडिसिन (Ethnomedicine) में, नीम के पौधों के विभिन्न अंगों और यौगिकों का उपयोग पारंपरिक रूप से विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। नीम, जिसका वैज्ञानिक नाम एज़ाडिराक्टा इंडिका - Azadirachta indica है, अब तक पाया जाने वाला सबसे बहुमुखी और उपयोगी औषधीय पौधा है। इसका प्रत्येक भाग जैव-सक्रिय (Bioactive) यौगिकों से समृद्ध है, जिनका उपयोग पारंपरिक रूप से संक्रामक रोगों सहित विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। नीम के जैव-सक्रिय यौगिक, जैसे कि निंबोलाइड, एज़ाडिराक्टिन और गेदुनिइन अनगिनत जैविक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने की क्षमता रखते हैं।
नीम के जैव-सक्रिय यौगिकों और अर्क का, कई जैविक तंत्रों पर एक विनियामक (Regulatory) प्रभाव पड़ता है। विभिन्न अध्ययनों द्वारा यह प्रमाणित किया गया है कि नीम का अर्क, मुक्त कणों (Free radicals) को बेअसर करने और कोशिकाओं को ‘प्रतिक्रियाशील ऑक्सीजन प्रजातियों (ROS)’ से होने वाले नुकसान को कम करने की क्षमता रखता है। साथ ही, लिपिड पेरोक्सीडेशन (Lipid peroxidation) को सामान्य बनाने और प्रतिक्रियाशील ऑक्सीजन प्रजातियों की मध्यस्थता से होने वाली कोशिका मृत्यु को कम करने के लिए भी नीम का उपयोग किया जा सकता है। नीम का अर्क, प्रो-इंफ्लेमेटरी साइटोकाइंस (Proinflammatory cytokines) के स्राव को काफी हद तक कम कर सकता है। यह हमारी कुछ विशिष्ट टी-कोशिकाओं की संख्या को भी बढ़ा सकता है।
इसके बीजों से मिलने वाले तेल का उपयोग साबुन के निर्माण में किया जाता है। तेल निकालने के बाद बचा हुआ अवशेष या ‘नीम की खली’, पशुओं के चारे और उर्वरक के रूप में कार्य करती है। इसके अलावा, दक्षिण-पूर्व एशियाई संस्कृतियां नीम को अपनी पाक कला में भी शामिल करती हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में यह अपनी औषधीय और कीटनाशक गुणों के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। इसका वर्णन प्राचीन हिंदू ग्रंथों में शुरुआती दौर से ही मिलता है, और जिसका विस्तृत विवरण आयुर्वेदिक तथा यूनानी चिकित्सा प्रणालियों में दिया गया है।

स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए लोग नीम के अर्क वाले पानी से स्नान करते हैं। इसके विभिन्न अंगों में कृमिनाशक (anthelmintic), ज्वर-निवारक (antiperiodic), रोगाणुरोधक (antiseptic), मूत्रवर्धक (diuretic), और विरेचक (purgative) गुण होते हैं। इनका उपयोग फोड़े, फुंसी, आंख के रोगों, हेपेटाइटिस, कुष्ठ रोग, गठिया, स्कॉर्ब्युटिक विकारों, दाद और अल्सर के इलाज के लिए भी किया जाता है। दूसरी ओर, अफ्रीका में गर्भधारण को रोकने तथा गर्भपात के लिए, नीम की पत्तियों से बने काढ़े का सेवन किया जाता है।
आधुनिक चिकित्सा में, इसके जीवाणुरोधी, कवक या फंगसरोधी (Antifungal) और सूजनरोधी प्रभावों का अध्ययन किया गया है। मलेरिया रोग के परजीवियों के खिलाफ, कुछ महत्वपूर्ण प्रभाव पाए गए हैं और इसके सक्रिय रसायनों को अलग कर लिया गया है। प्रारंभिक प्रयोगों से पता चलता है कि नीम के बीज का अर्क चागा रोग (Chaga's disease) के नियंत्रण में योगदान दे सकता है। यह बीमारी ट्रिपैनसोमा क्रूज़ी (Trypanosoma cruzi) के कारण होती है।

इसके अतिरिक्त, नीम के तेल में एक मजबूत शुक्राणुनाशक (spermicidal) तत्व होता है और यह संभवतः बीजांड (ovule) के गर्भाशय में स्थापन को रोकता है। अतः भारत में अंतर्योनि (intravaginal) गर्भनिरोधक के रूप में, नीम के तेल पर आधारित उत्पाद 'सेन्साल' (Sensal) का विपणन किया जा रहा है।
दूसरी तरफ, पूरे भारत में कीटों से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए, नीम की पत्तियों को दलहन या अनाज के साथ मिलाया जाता है। इसकी पत्तियों, बीजों, छाल या फूलों के अर्क द्वारा विनाशकारी फसल कीटों सहित कई कीड़ों, घुन (mites) और नेमाटोड की 200 से अधिक प्रजातियों को नियंत्रित किया जाता है। जानवरों की जूं और पिसुओं के खिलाफ भी कुछ व्यावसायिक उत्पाद उपलब्ध हैं। जबकि मच्छर भगाने वाली कॉइल (Mosquito-repellent coils), नीम के उभरते हुए अन्य उपयोगों में से एक है।

इस प्रकार, नीम, कृषि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एज़ाडिराक्टिन जैसे यौगिक, प्राकृतिक कीट विरोधी आहार (एंटिफीडेंट – Antifeedant) और विकर्षक (Repellents) के रूप में कार्य करते हैं, जो फसलों के लिए जैविक कीट नियंत्रण प्रदान करते हैं। नीम के एज़ाडिराक्टिन घटक को सबसे अधिक जैविक महत्व का यौगिक माना जाता है, क्योंकि यह नीम के कीट-नियंत्रण प्रभावों का 90% से अधिक हिस्सा है।
यह सक्रिय पदार्थ कीड़ों को तुरंत मारने के बजाय, उन्हें दूर भगाता है, भोजन करने से रोकता है, और उनके विकास तथा प्रजनन को बाधित करता है। एज़ाडिराक्टिन यौगिक के अलावा, कीट नियंत्रण में आवश्यक अन्य सक्रिय तत्वों में निंबिन, गेदुनिइन, सालानिन, मेलियानट्रिओल, निंबिडिन, महमूदिन, निंबोलिनिन, सोडियम निंबिनेट, डाइहाइड्रोनिमोसिनॉल, गैलिक एसिड और क्वेरसेटिन शामिल हैं।
नीम पेड़ के विभिन्न भागों ने रोगाणुओं के विकास को रोकने और उनकी कोशिका भित्ति (cell walls) को तोड़ने के माध्यम से, उनके खिलाफ शक्तिशाली जैविक गतिविधियां प्रदर्शित की हैं। नीम के रासायनिक तत्वों को मिट्टी में पानी के साथ मिलाने से, जड़ें व्यवस्थित रूप से अवशोषित करती हैं।

रासायनिक कीटनाशकों की तरह, नीम के तत्व कीड़ों के तंत्रिका या पाचन तंत्र पर कार्य करने के बजाय, उनके अंतःस्रावी तंत्र (Endocrine system) पर कार्य करते हैं। इससे, उनकी अगली पीढ़ियों में इन तत्वों के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता का विकास रुक जाता है। नीम का उपयोग करके जो उत्पाद तैयार किए जाते हैं, उन्हें जैव-कीटनाशक (Biopesticide) के रूप में जाना जाता है, जो पर्यावरण के लिए नुकसानदायक नहीं होते हैं और पौधों या मिट्टी पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालते हैं।
संदर्भ
1. https://tinyurl.com/4u7mksze
2. https://tinyurl.com/4e2vxs32
3. https://tinyurl.com/4sanrkfu
A. City Readerships (FB + App) - This is the total number of city-based unique readers who reached this specific post from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App.
B. Website (Google + Direct) - This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.
C. Messaging Subscribers - This is the total viewership from City Portal subscribers who opted for hyperlocal daily messaging and received this post.
D. Total Viewership - This is the Sum of all our readers through FB+App, Website (Google+Direct), Email, WhatsApp, and Instagram who reached this Prarang post/page.
E. The Reach (Viewership) - The reach on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion (Day 31 or 32) of one month from the day of posting.