आइए समझें, नवीनतम नौकरियों व कुशल कर्मचारियों के साथ कैसे बदल रहा है भारत का श्रम बाजार?

आधुनिक राज्य : 1947 ई. से वर्तमान तक
03-11-2026 09:41 AM
आइए समझें, नवीनतम नौकरियों व कुशल कर्मचारियों के साथ कैसे बदल रहा है भारत का श्रम बाजार?

क्या आप जानते हैं कि भारतीय श्रम बाज़ार का मूल्यांकन, मुख्य रूप से दो पैमानों पर किया जाता है। पहला, दीर्घकालिक वार्षिक रुझान (सामान्य स्थिति (ps+ss)) और दूसरा, अल्पकालिक और त्वरित रुझान (वर्तमान साप्ताहिक स्थिति (CWS))।

जून 2026 ‘आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS)’ के आँकड़ों के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए अखिल भारतीय ‘बेरोजगारी दर’ लगभग 5.5% (CWS) के आसपास है। यह दर, कोविड महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में आई स्थिरता को दर्शाती है। हालाँकि, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की तुलना करने पर ढाँचागत असमानताएँ स्पष्ट दिखाई देती हैं:

  • ग्रामीण बेरोजगारी (CWS): कृषि चक्रों की मजबूती और बेहतर ग्रामीण श्रम समावेश के बल पर, यह दर लगभग 5% पर बनी हुई है।
  • शहरी बेरोजगारी (CWS): यह दर, तुलनात्मक रूप से अधिक, यानी लगभग 6.6% है। शहरी क्षेत्रों में, अधिक प्रतिस्पर्धा और शिक्षित युवाओं के कौशल व नौकरी की माँग के बीच अंतर (Skill Mismatch) के कारण चुनौतियाँ ज़्यादा हैं।
  • श्रम बल भागीदारी दर (LFPR) एवं श्रमिक जनसंख्या अनुपात (WPR): 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के लिए अखिल भारतीय श्रम बल भागीदारी दर लगभग 54.4% है, जबकि श्रमिक जनसंख्या अनुपात 51.4% (CWS) दर्ज किया गया है।

यद्यपि, कृषि क्षेत्र में आज भी, श्रमिकों का सबसे बड़ा हिस्सा (लगभग 43%–44%) कार्यरत है, फिर भी विनिर्माण (Manufacturing) में लगभग 12.1% और अन्य सेवाओं में लगभग 13.1% की क्रमिक वृद्धि दर्ज की गई है।

https://sceh.net/ 

ऐतिहासिक रूप से, भारत का श्रम बाज़ार स्वरोजगार (Self-employment) और आकस्मिक मज़दूरी पर अधिक निर्भर रहा है। हाल के संकेतकों से पता चलता है कि अब औपचारिक व्यवस्था की ओर एक धीमा लेकिन सकारात्मक बदलाव आ रहा है। नियमित वेतन या वेतनभोगी नौकरियों का हिस्सा बढ़कर लगभग 23.6% हो गया है, जबकि स्वरोजगार का हिस्सा घटकर 56.2% पर आ गया है।

मासिक आँकड़ों से पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला श्रम बल भागीदारी दर (वर्तमान साप्ताहिक स्थिति के आधार पर) 36% से 38% के बीच है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह दर कम होकर 24% से 25% के आसपास बनी हुई है।

दरअसल, हमारे देश में, वर्ष 1991 के ‘आर्थिक उदारीकरण’ के बाद से निजीकरण की प्रक्रिया का दायरा अत्यंत व्यापक, रणनीतिक रूप से अधिक सूक्ष्म और जन-विरोध व असहमतियों का सम्मान करते हुए भी आगे बढ़ने वाला साबित हुआ है। इसके साथ ही, निजीकरण की कार्यावली को लगातार गहरा और विस्तृत भी किया गया है। इससे, कई क्षेत्रों में नियुक्तियाँ आसान हुई हैं।

भारत का निजी श्रम बाज़ार अभूतपूर्व गति से बदल रहा है। आज, कंपनियों के कर्मचारियों की भर्ती करने के तरीके बदल चुके हैं, तकनीक ने चयन प्रक्रिया का कायाकल्प कर दिया है, और नियोक्ता अब केवल डिग्री धारकों के बजाय बहुमुखी प्रतिभा वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

चाहे आप अपनी पहली नौकरी की तलाश कर रहे फ्रेशर हों, पेशे में आगे बढ़ने की योजना बना रहे अनुभवी पेशेवर हों, या फिर किसी पेशेवर विराम के बाद दोबारा काम पर लौट रहे हों, भविष्य के कार्यबल की माँगों के अनुसार खुद को तैयार करना अब काफी महत्वपूर्ण है।

इसी के चलते, कई क्षेत्रों में नियुक्तियाँ तेज़ हुई हैं, जिससे अलग-अलग पृष्ठभूमि और अनुभव वाले उम्मीदवारों के लिए नए अवसर बन रहे हैं। सक्रिय रूप से भर्ती करने वाले ऐसे प्रमुख उद्योग निम्नलिखित हैं:

• सूचना प्रौद्योगिकी (IT)

• आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा एनालिटिक्स (Data analytics)

• बैंकिंग, वित्तीय सेवाएँ और बीमा (BFSI)

• स्वास्थ्य सेवा और औषधि विज्ञान

• विनिर्माण (Manufacturing)

• रिटेल और ई-कॉमर्स

• लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला

• डिजिटल मार्केटिंग

• मानव संसाधन (Human Resources)

• सेल्स एवं बिजनेस डेवलपमेंट

अच्छी बात यह है कि ये अवसर केवल अनुभवी लोगों तक सीमित नहीं हैं। यदि नए स्नातक, पेशेवर विराम के बाद काम पर लौटने वाले लोग और कुशल पेशेवर लगातार सीखने और प्रासंगिक कौशल विकसित करने पर ध्यान दें, तो उनके लिए नौकरी पाने की बेहतरीन संभावनाएँ मौजूद हैं।

एक डिग्री आपको नौकरी साक्षात्कार की टेबल तक तो पहुँचा सकती है, लेकिन नौकरी दिलाने में अक्सर आपका कौशल (Skills) ही काम आता है। नियोक्ता ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में रहते हैं, जो कार्यभार संभालते ही योगदान देना शुरू कर दें। वे समस्या-समाधान की क्षमता, प्रभावी संचार और बदलती व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुकूल खुद को ढालने वाले लोगों को महत्त्व देते हैं। इस प्रकार, सबसे ज़्यादा माँग वाले प्रमुख कौशल निम्नलिखित हैं:

• समस्या-समाधान (Problem-solving)

• प्रभावी संचार (Communication)

• तकनीकी विशेषज्ञता (Technical expertise)

• आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल्स की जानकारी

• अनुकूलनशीलता (Adaptability)

• नेतृत्व के गुण (Leadership qualities)

• व्यावहारिक प्रोजेक्ट अनुभव (Hands-on project experience)

जो उम्मीदवार नए कौशल सीखने और खुद को बेहतर बनाने में समय निवेश करते हैं, वे आज के प्रतिस्पर्धी बाज़ार में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

दूसरी ओर, भारतीय कंपनियों में पेशेवर जीवन की राह आसान नहीं होती। कर्मचारियों के रूप में हमें अक्सर ऐसी बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जो हमारी मानसिक स्थिति और पेशेवर प्रगति को प्रभावित करती हैं। आइए, कर्मचारियों द्वारा सामना की जाने वाली 10 मुख्य समस्याओं को समझें:

1. काम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन: काम के लंबे घंटे और अत्यधिक कार्यभार से, कर्मचारी मानसिक व शारीरिक थकान का शिकार हो जाते हैं, जिससे उनका निजी जीवन प्रभावित होता है।

2. नौकरी की अनिश्चितता: निजी कंपनियों में छंटनी या हटाए जाने का डर कर्मचारियों में लगातार चिंता बनाए रखता है, जिसका सीधा असर उनके प्रदर्शन पर पड़ता है।

3. पेशेवर तरक्की की कमी: तरक्की या पदोन्नति और व्यावसायिक विकास के सीमित अवसरों के कारण, कर्मचारियों के काम में ठहराव और असंतोष पनपने लगता है।

4. अपर्याप्त वेतन: वेतन और लाभ अक्सर बढ़ती महंगाई दर या कर्मचारी के कौशल व योगदान के अनुरूप नहीं होते।

5. कार्यस्थल की राजनीति: ऑफिस की गुटबाज़ी और पक्षपात से भी कार्यस्थल का माहौल खराब हो जाता है, जिससे तनाव बढ़ता है और सहयोगियों के बीच विश्वास की कमी आती है।

6. खराब प्रबंधन: अप्रभावी नेतृत्व, अस्पष्ट संवाद और सहयोग की कमी कर्मचारियों की उत्पादकता और नौकरी के संतोष को बाधित करती है।

7. कौशल विकास का अभाव: प्रशिक्षण और कौशल विकास में निवेश न होने से, तेज़ी से बदलते श्रम बाजार में कर्मचारियों की प्रगति और अनुकूलन क्षमता सीमित हो जाती है।

8. लैंगिक असमानता: कार्यस्थल पर लैंगिक पूर्वाग्रह और महिलाओं के लिए असमान अवसर आज भी एक बड़ी चुनौती हैं।

https://sceh.net/ 

9. मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियाँ: अत्यधिक दबाव वाला माहौल और मानसिक स्वास्थ्य पर बात करने से जुड़ा संकोच, कर्मचारियों में तनाव, चिंता और अवसाद (Depression) का कारण बनता है।

10. लचीलेपन का अभाव: पारंपरिक और कड़े पदानुक्रम (Hierarchical) वाला कार्य-संस्कृति माहौल नवाचार, रचनात्मकता और खुले संवाद को दबा देता है।

 

संदर्भ

1. https://tinyurl.com/yjfpf7ct 

2. https://tinyurl.com/3j8cmn5m 

3. https://tinyurl.com/34u4au33 

4. https://tinyurl.com/mu49vx4k 

Definitions of the Post Viewership Metrics

A. City Readerships (FB + App) - This is the total number of city-based unique readers who reached this specific post from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App.

B. Website (Google + Direct) - This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.

C. Messaging Subscribers - This is the total viewership from City Portal subscribers who opted for hyperlocal daily messaging and received this post.

D. Total Viewership - This is the Sum of all our readers through FB+App, Website (Google+Direct), Email, WhatsApp, and Instagram who reached this Prarang post/page.

E. The Reach (Viewership) - The reach on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion (Day 31 or 32) of one month from the day of posting.