समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1051
मानव और उनके आविष्कार 814
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
| Post Viewership from Post Date to 17- Jul-2024 31st Day | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 2856 | 39 | 0 | 2895 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
गर्मियों का मौसम अपनी चरम सीमा पर है। हालांकि कुछ मशहूर गीत इस गरम मौसम को भी यादगार बना देते हैं। उदाहरण के लिए थार के रेगिस्तान में राजस्थान के बंजारों या मंगनियार संगीतकारों द्वारा किया जाने वाला गीत प्रदर्शन काफी आकर्षक है। ‘मंगनियार’ संगीतकारों का एक समुदाय है जो राजस्थान के थार रेगिस्तान के निवासी हैं। परंपरागत रूप से वे अपनी कला और संस्कृति को संरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं और इसलिए विभिन्न अवसरों पर पीढ़ियों से चली आ रही अपनी संगीत कला का प्रदर्शन करते हैं। यह बदले में उन्हें आजीविका भी प्रदान करता है। उनके प्रदर्शनों की सूची में गाथाएँ और विभिन्न सूफी संतों द्वारा लिखी गई सूफी कविताएँ शामिल हैं। उनके पास जन्म, विवाह, मृत्यु, त्योहारों आदि जैसे विभिन्न अवसरों के लिए विभिन्न प्रकार के गीत हैं। हालाँकि इसे एक लोक परंपरा माना जाता है, लेकिन विविधता, वाद्य यंत्र और प्रदर्शनों की सूची के मामले में उनका संगीत काफी जटिल है। मंगनियार सेडक्शन (Manganiyar Seduction) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित एक ऑडियो-विजुअल (audio-visual) प्रदर्शन है। आप इस प्रदर्शन में लगभग 40 प्रतिभाशाली मंगनियार संगीतकारों को सुन सकते हैं, जिनमें गायक और वादक दोनों शामिल हैं तथा ये सभी मिलकर एक उत्कृष्ट संगीत कृति का निर्माण करते हैं। उनकी लोककथाएँ आकर्षक धुनों और लय के साथ एक रोमांचक अनुभव प्रदान करती है। तो आइए आज हम इस रविवार अमेरिका के मंच पर हुए उस भव्य प्रदर्शन का आनंद लें, जिसे मंगनियार जनजाति के लोगों द्वारा प्रदर्शित किया गया है। साथ ही थार रेगिस्तान में राजस्थानी बंजारों के वीडियो क्लिप और तबले पर ज़ाकिर हुसैन की शास्त्रीय ध्वनि का भी आनंद लें जो हमें रेगिस्तान के परिदृश्य से रूबरू करवाता है।