कैसे किसी ब्रांड का पोज़िशनिंग स्टेटमेंट, रामपुर के लोगों को उसकी ओर आकर्षित करता है ?

आधुनिक राज्य : 1947 ई. से वर्तमान तक
17-04-2025 09:24 AM
Post Viewership from Post Date to 18- May-2025 (31st) Day
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2338 49 0 2387
* Please see metrics definition on bottom of this page.
कैसे किसी ब्रांड का पोज़िशनिंग स्टेटमेंट, रामपुर के लोगों को उसकी ओर आकर्षित करता है ?

रामपुर के  नागरिकों, क्या आप जानते हैं कि, कोई ब्रांड स्थिति विवरण या पोज़िशनिंग स्टेटमेंट (Positioning statement), एक संक्षिप्त और प्रभावशाली घोषणा होती है। यह किसी कंपनी के अनूठे विक्रय प्रस्ताव (USP) और उसके लक्षित दर्शकों के दिमाग में, वांछित ब्रांड धारणा को सारांशित करता है। यह घोषणा, सभी विपणन और संचार प्रयासों के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में कार्य करती है, तथा सभी चैनलों में  उस ब्रांड की पोज़िशनिंग और सुसंगतता सुनिश्चित करती है। तो आज चलिए, एक ब्रांड स्थिति विवरण के प्रमुख तत्वों को विस्तार से देखें। इसके बाद, हम कोका कोला,  अमेज़ॉन और  नाइकी जैसे वैश्विक लोकप्रिय ब्रांडों के स्थिति विवरण का पता लगाएंगे। आगे बढ़ते हुए हम सीखेंगे कि, अपने ब्रांड के लिए एक शानदार स्थिति विवरण कैसे लिखें। अंत में, हम इस बात पर कुछ प्रकाश डालेंगे कि, कुछ प्रमुख भारतीय कंपनियों ने खुद को बाज़ार में कैसे स्थापित किया।

एक ब्रांड स्थिति विवरण के प्रमुख तत्व:

•लक्षित दर्शक: 

उन उपभोक्ताओं के विशिष्ट समूह की पहचान करें, जिन्हें आप अपने ब्रांड के साथ लक्षित करना चाहते हैं।

•श्रेणी या उद्योग: 

उस उद्योग या श्रेणी को परिभाषित करें, जिसमें आपका ब्रांड प्रतिस्पर्धा करता है।

•कुंजी विभेदक: 

उस अनूठे पहलू या सुविधा पर ध्यान केंद्रित करें, जो आपके ब्रांड को प्रतियोगियों से अलग करता है।

•मूल्य प्रस्ताव: 

ठोस लाभों और भावनात्मक संयोजकता को स्पष्ट करें, जो आपका ब्रांड ग्राहकों को प्रदान करता है।

कुछ वैश्विक लोकप्रिय ब्रांडों के ब्रांड स्थिति विवरण:

चित्र स्रोत : pexels 

1.) कोका कोला (Coca cola): 

गुणवत्ता वाले शीत पेय चाहने वाले लोगों के लिए, कोका-कोला, सबसे  ताज़े विकल्पों की एक श्रृंखला प्रदान करता है। अन्य पेय विकल्पों के विपरीत, कोका-कोला के उत्पाद, खुशी को प्रेरित करते हैं, और ग्राहकों के जीवन में सकारात्मक अंतर बनाते हैं। वे ब्रांड उपभोक्ताओं और ग्राहकों की ज़रूरतों पर भी केंद्रित है।

चित्र स्रोत : Wikimedia 

2.) अमेज़ॅन (Amazon): 

उन उपभोक्ताओं के लिए जो त्वरित डिलीवरी के साथ नए–नए ऑनलाइन उत्पाद खरीदना चाहते हैं, अमेज़ॅन, एक उत्तम ऑनलाइन खरीदारी साइट है। अमेज़ॅन अपने ग्राहक व नवाचार के लिए जुनून और परिचालन उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्धता के साथ, अन्य ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं से अलग है।

चित्र स्रोत : pexels 

3.)  नाइकी (Nike): 

उच्च गुणवत्ता वाले, फैशनेबल एथलेटिक उत्पाद चाहने वाले एथलीटों के लिए, नाइके, शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खेल परिधान और उच्चतम गुणवत्ता वाले जूते प्रदान करता है। इसके उत्पाद एथलेटिक परिधान उद्योग में सबसे अधिक उन्नत हैं, क्योंकि नवीनतम प्रौद्योगिकियों में नवाचार और निवेश के लिए नाइके की प्रतिबद्धता है।

एक उचित ब्रांड स्थिति विवरण कैसे लिखें?

•अन्य कंपनियों को एक शुरुआती बिंदु के रूप में देखें: 

आपकी कंपनी, अन्य ब्रांडों के संचार की नकल करने से लाभान्वित नहीं होगी। लेकिन, जब आप पहली बार अपना संदेश तैयार कर रहे हैं, तो अन्य कंपनियों से प्रेरणा लें। अन्य ब्रांडों से प्रेरित होकर रणनीतियां अपनाए कि, आप अपने स्वयं के ब्रांड स्थिति विवरण को कैसे बनाना चाहते हैं।

•सहानुभूति के साथ नेतृत्व करें: 

कई ग्राहक चाहते हैं कि, जिन ब्रांडों पर वे विश्वास करते है, वे उनसे सहानुभूति से संवाद करें। अतः ग्राहकों के बारे में सोचें।

•अपने ग्राहक कौन हैं, इसकी स्पष्ट समझ हासिल करें: 

आपके ग्राहकों को समझे बिना, एक प्रभावी स्थिति विवरण लिखना असंभव है। पहले निश्चित करें कि, आपके ग्राहकों को क्या चाहिए। 

•विवरण को संक्षिप्त रखें: 

सबसे अच्छा स्थिति विवरण, कुछ ही शब्दों में स्पष्ट रूप से बहुत सारी जानकारी देता है। वे संक्षिप्त, लेकिन व्यापक होने चाहिए। 

•पारदर्शी बनें: 

एक पारदर्शी स्थिति विवरण, सत्यवादी होता है। इस कारण, प्रामाणिक एवं सच्चा विवरण ही लिखें। 

कुछ भारतीय ब्रांडों के मज़बूत ब्रांड स्थिति उदाहरण:

चित्र स्रोत : Wikimedia 

1.) डाबर (Dabur): 

डाबर ने एक भारतीय कंपनी के रूप में अपनी ब्रांड स्थिति का निर्माण किया है, जिसके   उत्पाद, प्राचीन आयुर्वेदिक और प्राकृतिक जड़ी-बूटियों जैसे प्राकृतिक एवं विदेशी स्रोतों से प्राप्त होते हैं। इस ब्रांड ने एक आधुनिक और समकालीन अनुभव के साथ, हमारी आयुर्वेदिक विरासत को अपने उपभोक्ताओं तक लाने की कोशिश की है। 

चित्र स्रोत : Wikimedia

 2.) स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI): 

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने  अपने आप को एक आधुनिक और प्रगतिशील बैंक के रूप में डिज़ाइन किया है, जो तकनीक-प्रेमी भारतीयों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तैयार और सबसे भरोसेमंद बैंक है। उन सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं आम  आदमियों का समय बचाकर, एक प्रौद्योगिकी दिग्गज के रूप  एस बी आई को काफ़ी मान्यता मिली है।

चित्र स्रोत : Wikimedia 

3.) एयरटेल (Airtel): 

एयरटेल ने अपने ग्राहकों के साथ बहुत अच्छी तरह से भावनात्मक जुड़ाव किया है, जहां   ये कंपनी, उनके साथ रचनात्मक रूप से संवाद  करती है। इसने अपने ग्राहकों की विभिन्न आवश्यकताओं के अनुरूप, लगातार बदलाव किया है। इसने ‘हर एक दोस्त ज़रूरी होता है’, इस नारे के साथ युवाओं का भी ध्यान आकर्षित किया है।

चित्र स्रोत : Wikimedia 

4.) पतंजलि (Patanjali): 

पतंजलि का ब्रांड नारा “प्रकृति का आशीर्वाद” है। पतंजलि ने, “सस्ती कीमतों पर उपलब्ध प्राकृतिक उत्पादों” के रूप में, खुद को बाज़ार में खड़ा किया है। इसका दूसरा स्थिति विवरण, “स्वदेशी मेक” (भारत में निर्मित) है। पतंजलि की विपणन कार्यनीति, ग्राहकों के विश्वास और संतुष्टि की भावना को स्थापित करने हेतु, उत्पाद और मूल्य-आधारित स्थिति रणनीतियों का उपयोग करती है।

चित्र स्रोत : Wikimedia 

5.) हल्दीराम (Haldirams): 

यह ब्रांड, पारंपरिक भारतीय भोजन की ओर उपभोक्ताओं का झुकाव चाहता है। यह अद्वितीय पैकेजिंग भी प्रदान करता है, जो उत्पादों को अधिक टिकाऊ बनाता है।  इनके भोजन की गुणवत्ता और  इनके रेस्तरां, हमेशा ही एक पारिवारिक स्थान के रूप में सेवा प्रदान करते हैं। 

 

संदर्भ 

https://tinyurl.com/4khw332u

https://tinyurl.com/mr2f2ke9

https://tinyurl.com/7kejtndm

https://tinyurl.com/3mdwvsua

मुख्य चित्र में काठमांडू में एक दुकान का स्रोत : Wikimedia