समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1051
मानव और उनके आविष्कार 814
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
हमनें कई बार विदेशी संगीतों का दुसरे भाषाओँ में उनका व्याख्या सुना होगा और लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। ऐसे ही दुनिया की सबसे पसंद करने वाली जैज़ (Jazz) संगीत 'टेक फाइव' को भी भारतीय और पाकिस्तानी कलाकारों नें बड़ी ही खूबसूरती से शास्त्रीय संगीत का स्पर्श दिया है। 'टेक फाइव' एक जैज़ संगीत है जो पॉल डेस्मंड द्वारा रचित है और देव ब्रुबेक क्वार्टेट नें इसे 1 जुलाई 1959 को अपने एल्बम (album) 'टाइम आउट' के लिए न्यू यॉर्क (New York) के कोलंबिया 30th स्ट्रीट स्टूडियो में रिकॉर्ड (Record) किया था। बनने के दो वर्ष पूर्व ही यह सबसे अधिक बिकने वाला जैज़ संगीत एल्बम बन गया। इस संगीत के बनने के बाद इसे कई सारे फिल्मों में लिया गया और आज भी यह रेडियो पे अक्शर सुनाई देता है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।
1958 में ब्रुबेक नें यूरेशिया (Eurasia) के एक अमेरिकी विदेश विभाग प्रायोजित दौरे के दौरान संगीत की इस शैली के लिए तुर्की लोक संगीतकारों के एक समूह से प्रेरणा ली थी। उन्हों नें 'टेक फाइव' पहली बार दर्शकों के सामने विलेज गेट नाइट क्लब (न्यू यॉर्क) में 1959 में गाय था इसके बाद इस गाने को कई लाइव कॉन्सर्ट (live concert) में गाय गया और लोगों ने इसे बेहद पसंद भी किया और काफी प्यार दिया।
चांदना बाला कल्याण जोकि एक काफी प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार हैं, उन्हों नें 'टेक फाइव' को भारतीय शास्त्रीय संगीत में गाया है जिसे लोगों नें काफी पसंद किया और लाहौर (पकिस्तान) के साँचल स्टूडियोज नें भी 'टेक फाइव' को अपने अंदाज़ में गाया है जो की अद्भुत कला का प्रदर्शन है।
आप चांदना बाला कल्याण और साँचल स्टूडियोज द्वारा 'टेक फाइव' के गाने को नीचे दिया गए वीडियो में सुन सकते हैं -
1.https://en.wikipedia.org/wiki/Take_Five