समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1051
मानव और उनके आविष्कार 814
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
| Post Viewership from Post Date to 10- Oct-2023 (31st Day) | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 3315 | 435 | 0 | 3750 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
उदयगिरी और खंडगिरी गुफाएं ओडिशा राज्य
में भुवनेश्वर शहर के पास पुरातात्विक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाली गुफाएं
हैं। ये गुफाएं प्राकृतिक हैं, जबकि इन्हें आंशिक
रूप से मानव द्वारा तराशा गया हैं। जैसे कि हमनें देखा हैं ये गुफाएं,दो निकटवर्ती पहाड़ियों, उदयगिरी व खंडगिरी पर स्थित हैं।इनका उल्लेख
हाथीगुम्फा शिलालेख में कुमारी पर्वत के रूप में किया गया है। इनमें पहली शताब्दी
ईसा पूर्व के दौरान निर्मित कई उत्कृष्ट और अलंकृत नक्काशीदार गुफाएं हैं। माना
जाता है कि, इनमें से अधिकांश गुफाएं जैन लोगों के लिए,आवास के रूप में बनाई गई
थीं। उदयगिरी का अर्थ “सूर्योदय पहाड़ी” होता है, और इसमें 18 गुफाएं हैं जबकि खंडगिरी
पहाड़ी में 15 गुफाएं हैं।
उदयगिरी और खंडगिरी की गुफाओं को शिलालेखों
में “लीना” भी कहा गया है।उदयगिरी में
रानीगुम्फा एक दो मंजिला मठ है। अन्य महत्वपूर्ण गुफाओं में हाथीगुम्फा,
अनंतगुम्फा, गणेशगुम्फा, जया–विजयागुम्फा, मनकापुरीगुम्फा, बाघ/व्याघ्र गुम्फा एवं
सर्पगुम्फा शामिल हैं।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(Archaeological Survey of India) ने उदयगिरी और खंडगिरी गुफाओं को “अवश्य देखने योग्य” भारतीय विरासत की सूची में सूचीबद्ध किया है।साथ ही, इन गुफाओं को सर्वेक्षण द्वारा आदर्श स्मारकों में से एक के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया है।
संदर्भ