दुनिया के विभिन्न देशों में होली का उत्सव और भारतीय परंपरा की झलक

विचार I - धर्म (मिथक/अनुष्ठान)
04-03-2026 09:27 AM
Post Viewership from Post Date to 09- Mar-2026 (5th) Day
City Readerships (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
8055 12 0 8067
* Please see metrics definition on bottom of this page.
दुनिया के विभिन्न देशों में होली का उत्सव और भारतीय परंपरा की झलक

रंगों और मस्ती से भरे होली के त्यौहार का इंतजार तो प्रत्येक भारतीय बड़े ही उत्साह के साथ करता ही है, फिर चाहे कोई भारत में हो या विश्व के किसी भी कोने में। दरसल भारत में मनाए जाने वाला होली का त्यौहार विदेशों में रह रहे भारतीयों द्वारा भी पूरे दिल से आनंद लेते हुए मनाया जाता है। जैसा कि हम जानते ही हैं औपनिवेशिक काल में कई भारतीयों को श्रमिक बंदी बना कर भारत से ले जाया गया था, तो कई भारतीय वर्तमान समय में स्वयं ही भारत से बाहर रह रहे हैं। ये भारतीय प्रवासियों की बड़ी आबादी आज अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, लैटिन अमेरिका और एशिया के कुछ हिस्सों जैसे फिजी में भी मौजूद हैं और इनके द्वारा भी बड़े हर्षोलास से होली का त्यौहार मनाया जाता है। तो आइए कुछ ऐसे देशों पर नजर डालते हैं, जहां लोग बड़े उत्साह के साथ होली मनाते हैं:-

1) संयुक्त राज्य अमेरिका :
संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवासी भारतीयों की एक बड़ी आबादी मौजूद है, जिसके चलते अमेरिका में होली को भव्य अंदाज से मनाया जाता है। विभिन्न भारतीय समाज और धार्मिक संगठन होली मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। वहीं न्यूयॉर्क (Newyork) शहर में, लोग जुलूस निकाल कर होली के आयोजन को चिह्नित करते हैं और इन जुलूसों में लोगों को रंगों के साथ खेलते देखा जा सकता है तथा इस्कॉन मंदिर (Iskcon temple) में प्रत्येक वर्ष इस उत्सव के दौरान भव्य समारोह आयोजित किया जाता है।

https://www.indeur.com


2) रूस (Russia):
मास्को (Moscow) में रह रहे भारतीय समुदाय के लिए, होली सामाजिकरण के एक अवसर के समान है। यहाँ एक साथ मिलकर आमतौर पर संगीत और नृत्य कार्यक्रमों और सांस्कृतिक कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है। साथ ही, रूस में पिछले कुछ वर्षों में होली से प्रेरित एक कार्यक्रम, कलरफेस्ट (Colourfest) ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। यह उत्सव पहली बार मास्को में मई 2013 में आयोजित किया गया था और अब इसे कई रूसी शहरों में आयोजित किया जाता है।


3) यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom):
ब्रिटेन (Britain) में अधिक भारतीय प्रवासी होने से होली का उत्सव काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। लंदन (London) में, द राजस्थानी फाउंडेशन (The Rajasthani Foundation) जैसे विभिन्न संगठन विभिन्न कार्यक्रमों और होली पार्टियों (parties) का आयोजन करते हैं। वहीं मैनचेस्टर (Manchester) में, स्थानीय भारतीय संघ के होली कार्यक्रम में पारंपरिक संगीत, भारतीय स्ट्रीट फूड स्टॉल (Indian street food stall) और मनोरंजन शामिल हैं।
4) ऑस्ट्रेलिया (Australia):
भारतीय समुदाय और उनके ऑस्ट्रेलियाई दोस्त हर साल होली को भव्य अंदाज में मनाते हैं। सिडनी (Sydney) में भारतीय विद्या भवन द्वारा आयोजित होली महोत्सव में भारतीय कलाकारों द्वारा प्रदर्शन, भोजन और शिल्प स्टाल (Sculpture Stall) शामिल हैं।
5) स्पेन (Spain):
स्पेन के एक छोटे से शहर सबाडेल (Sabadell) में पिछले कुछ वर्षों से ही होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। हालाँकि इस शहर में एक महत्वपूर्ण भारतीय आबादी नहीं है, लेकिन बार्सिलोना (Barcelona) जैसे आस-पास के अन्य शहरों के भारतीय यहाँ होली मनाने आते हैं। बॉलीवुड के संगीत, नृत्य और रंग के साथ उत्सव मनाया जाता है।
6) दक्षिण अफ्रीका (South Africa):
दक्षिण अफ्रीका में बसे भारतीयों के लिए होली एक प्रसिद्ध त्यौहार है। यहाँ मौजूद भारतीय समुदाय सभी रस्मों (होलिका दहन और रंगों) के साथ होली मनाते हैं।
7) त्रिनिदाद और टोबैगो (Trinidad and Tobago):
त्रिनिदाद और टोबैगो के द्वीप राज्यों में होली बहुत धूम-धाम से मनाई जाती है। 1845 में, बिहार के हिंदू यहां गन्ने के खेतों में ठेका मजदूर के रूप में आए और तब से यह त्यौहार (जिसे यहां फगवा के नाम से जाना जाता है) मनाया जाता आ रहा है। होली को यहाँ लोग एक दूसरे पर रंग छिड़क कर और मिठाइयों का आदान-प्रदान करके मनाते हैं और साथ ही होली के दौरान यहां ‘चौताल’ नामक एक लोक गीत गाया जाता है।
8) नेपाल (Nepal):
नेपाल में, होली को राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाया जाता है और यह उत्सव दो दिनों तक जारी रहता है। साथ ही होलिका दहन के दौरान धार्मिक क्रिया और अनुष्ठान किए जाते हैं।
9) गुयाना (Guyana):
गुयाना में होली को फगवा के रूप में जाना जाता है। गुयाना में इस पर्व को भारतीय प्रवासियों (जो लगभग 180 साल पहले देश में आए थे) द्वारा पेश किया गया था। यहां उत्सव बसंत पंचमी के दिन से शुरू होते हैं और तब एक अरंडी का पेड़ लगाया जाता है। 
10) सूरीनाम (Suriname) :
सूरीनाम में हिंदू प्रवासी होली का जश्न गुयाना के लोगों के समान मनाते हैं।
11) मॉरीशस (Mauritius):
मॉरीशस में, सभी धर्मों के लोगों द्वारा होली मनाई जाती है। लोग सूखे और गीले रंगों से खेलकर इस त्यौहार का आनंद लेते हैं। यहाँ के लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली पिचकारियाँ मॉरिशस के बांस के डंठल से बनी होती हैं।
12) फ़िजी (Fiji):
इंडो-फिजियंस होली को रंगों, त्योहारों और नृत्यों के त्योहार के रूप में मनाते हैं। होली के मौसम में फिजी में गाए जाने वाले लोकगीतों को फाग गानन कहा जाता है। 
13) पाकिस्तान (Pakistan) :
पाकिस्तान में हिंदू आबादी द्वारा होली मनाई जाती है। वहीं 1947 से 2016 तक होली पाकिस्तान में सार्वजनिक अवकाश नहीं था।

 

संदर्भ :-
https://tinyurl.com/485x4uw4
https://tinyurl.com/msz4setz 



Recent Posts
.