जौनपुर में वर्षा - कितनी और कैसे?

महासागर
02-06-2018 12:47 PM
जौनपुर में वर्षा - कितनी और कैसे?

पृथ्वी के वातावरण को बनाये रखने में समुद्र का अहम योगदान होता है। यह कई अन्य कारणों से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जीव जगत से लेकर कई प्रकार की वनस्पतियों आदि का संग्रह समुद्र में होता है। पृथ्वी का 71 प्रतिशत हिस्सा जल है तथा 29 प्रतिशत जमीन। महासागर खारे पानी को समेटे हुए हैं तथा यह कुल 36.1 करोड़ वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। विश्व भर में 5 महासागर पाए जाते हैं जो कि निम्नलिखित हैं-

1. प्रशांत महासागर
2. अंध महासागर
3. हिन्द महासागर
4. दक्षिण ध्रुवीय महासागर
5. उत्तर ध्रुवीय महासागर

महासागर की गहराई को यदि देखा जाए तो इनकी औसतन गहराई करीब 3,700 मीटर है और यदि सबसे अधिक गहरे बिंदु को देखा जाये तो यह 10,994 मीटर गहरा है। समुद्रों या महासागरों का पृथ्वी पर जल के लिए अहम योगदान है। यह पृथ्वी पर पाए जाने वाले जल का 97% भाग अपने में समेटे हुए हैं। और वर्षा के लिए बादलों द्वारा सोखे जाने वाले जल में से 86% जल इन्हीं समुद्रों से लिया जाता है। और यही बादल फिर सम्पूर्ण विश्व में वर्षा करते हैं। पृथ्वी एक समय आग का गोला हुआ करती थी और इस पर कई वर्षों में कई प्रकार के बदलाव आये। इन्हीं बदलावों के कारण यहाँ पर बड़े पैमाने पर वर्षा हुयी और इन सभी महासागरों का निर्माण हुआ। भारत में वर्षा का अधिकतम जल हिन्द महासागर से आने वाले जल के कारण होता है।

जौनपुर एक कृषक जिला है और यहाँ पर 60% से ज्यादा की आबादी कृषि पर आधारित है। यहाँ पर वर्षा का अपना एक अलग महत्व है। यदि वर्षा कम हुयी तो फसल ख़राब होने की गुंजाईश बढ़ जाती है। समुद्र का यहाँ की वर्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। जौनपुर में वार्षिक स्तर पर सामान्यतया 1,098 मिलीमीटर वर्षा होती है तथा साल में करीब 46 दिन यहाँ पर वर्षा होती है। ये वर्षा यहाँ पर बंगाल की तरफ से उठने वाले बादलों द्वारा लायी जाती है। इस से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जौनपुर में वर्षा के लिए समुद्र का अपना एक महत्वपूर्ण किरदार है।

1.https://oceanexplorer.noaa.gov/facts/climate.html
2.https://floridakeys.noaa.gov/ocean/weather.html
3.https://science.nasa.gov/earth-science/oceanography/ocean-earth-system/ocean-water-cycle
4.http://www.thehindu.com/opinion/op-ed/the-oceans-and-the-monsoon/article2142488.ece
5.https://weatherspark.com/m/110577/7/Average-Weather-in-July-in-Jaunpur-India
6.https://simple.wikipedia.org/wiki/World_Ocean