समय - सीमा 269
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1037
मानव और उनके आविष्कार 802
भूगोल 264
जीव-जंतु 306
इस वर्ष मशहूर कलाकार चार्ली चैपलिन का 129वां जन्म दिवस था। जहाँ पूरे विश्व में उनके प्रशंसक मौजूद हैं वहीं भारत में भी उनके चाहने वाले कुछ कम नहीं हैं। भारत में भी उनके जन्म की सालगिरह को उनके प्रशंसकों ने बड़ी धूम धाम से मचाया। इसका नज़ारा आप ऊपर दी गयी वीडियो में देख सकते हैं।
चार्ली चैपलिन की बढ़ती लोकप्रियता देख भारतीय अभिनेताओं ने भी उनकी अदाकारी को आज़माया। राज कपूर, कमल हसन आदि जैसे बड़े अभिनेताओं ने चार्ली चैपलिन की चुलबुली और शरारत भरी अदाकारी से भारत को अपना खुदका चार्ली देने की कोशिश की। इन सभी को नीचे दी गयी वीडियो में देखा जा सकता है:
कमल हसन:
राज कपूर:
और तो और यह कोशिश सिर्फ पुरुषों तक सीमित नहीं थी। श्रीदेवी ने भी ‘मिस्टर इंडिया’ (Mr। India) के एक दृश्य में चार्ली चैपलिन जैसी वेशभूषा धारण कर लोगों का खूब मन भाया। इस भूमिका को नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक करके देखा जा सकता है:
सबसे अनोखी बात तो यह है कि यह कोशिश आज तक जारी है। हाल ही में रणवीर सिंह ने भी चार्ली चैपलिन को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हीं की एक अत्यंत लोकप्रिय फिल्म का दृश्य दोहराने की कोशिश की जिसे नीचे दिए गए वीडियो में दर्शाया गया है:
इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि चार्ली चैपलिन की अदाकारी कितनी सदाबहार थी तथा हमेशा रहेगी।
संदर्भ:
1.https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/charlie-chaplins-influence-on-bollywood/articleshow/63784582.cms