समय - सीमा 269
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1037
मानव और उनके आविष्कार 802
भूगोल 264
जीव-जंतु 306
आज की इस गतिमान दुनिया में हमें भी समय के साथ-साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। गति हर क्षेत्र में बढ़ती जा रही है और उन्हीं में से एक है वित्त एवं बैंकिंग का क्षेत्र। आज हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि एक समय हमें घंटों कतार में खड़े रहकर अपने खाते से पैसे निकालने का इंतज़ार करना होता था और आज यह प्रक्रिया ए.टी.एम. के माध्यम से कितनी सरल हो गयी है। यहाँ तक की आज तो पैसे को निकालने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती। अधिकतर व्यक्ति आजकल एक ना एक डिजिटल खाता ज़रूर रखते हैं तथा किसी को भुगतान करने के लिए सीधा अपने खाते से सामने वाले के खाते में पैसे भेज देते हैं।
कितना सरल बना दिया है ना इस तकनीकी ने हमारी ज़िंदगी को, परन्तु इसी तकनीकी ने कुछ अपराधियों को भी शह दी है। तकनीकी कितनी भी होशियार हो जाये, मनुष्य के दिमाग से तेज़ तो नहीं चल सकती। और इसी का फायदा कुछ अपराधी उठा लेते हैं। आज भी हमारे समाज में कुछ लोग मौजूद हैं जो पुराने तरीके से ही अपने परिवार का वित्त प्रबंधन करते हैं। ऐसा इसीलिए है क्योंकि वे तकनीकी पर पूर्ण विश्वास नहीं रखते। और कुछ हद तक वे सही भी हैं। आपने भी अपने आस-पास के किसी व्यक्ति के साथ ऐसा अपराध होते ज़रूर देखा होगा जहाँ उसके खाते से बिना उसकी जानकारी के पैसा निकाल लिया गया हो।
परन्तु कुछ सरल चीज़ों को ध्यान में रखकर इन खतरों से बचा जा सकता है। ऊपर दी गयी वीडियो में ऐसे ही कुछ उपाय बताये गए हैं जिनसे आप ए.टी.एम., इन्टरनेट बैंकिंग आदि इस्तेमाल करते हुए आश्वासित रह सकते हैं कि आपके साथ कोई धोखाधड़ी न हो। तो सोच क्या रहे हैं, तुरंत क्लिक कीजिये ऊपर दी गयी वीडियो पर और जानिए कुछ अनमोल टिप्स।
1. वीडियो स्रोत: Times of India