समय - सीमा 269
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1038
मानव और उनके आविष्कार 802
भूगोल 264
जीव-जंतु 306
हमारे देश में विवाह बहुत अधिक महत्व रखता है, फिर चाहें वह किसी भी धर्म में क्यों न हो रहा हो। भारत में विवाह को सिर्फ दोनों लोगों के मिलन के तौर पर नहीं देखा जाता है बल्कि शादी को दो आत्माओं का मिलन समझा जाता है।
हिन्दू धर्म में शादी से जुड़े कई रीति-रिवाज़ हैं जिन्हें हर हिन्दू वर और वधू मानता है। हिन्दू धर्म में वर-वधू सिर्फ एक जन्म के लिये शादी के बंधन में नहीं बंधते हैं बल्कि आने वाले 7 जन्मों तक उनका साथ तय हो जाता है। शादी के दौरान होने वाले कई ऐसे रीति-रिवाज़ हिन्दू धर्म में मौजूद हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है। आज हम ऐसे ही एक रिवाज़ से पर्दा उठाने जा रहे हैं जो काफी सामान्य है लेकिन उसके पीछे का कारण बहुत कम लोगों को पता होता है।
हमने हिन्दुओं में अक्सर महिला को विवाह के दौरान, सोते वक़्त और अन्य सांसारिक कामों में पुरूषों के बायें तरफ ही देखा है। इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई मान्यताएं हैं। शास्त्रों में महिलाओं को वामांगी कहा जाता है जिसका मतलब होता है बाएं भाग की अधिकारी। इसलिये पुरुषों के बायें शरीर का हिस्सा महिलाओं का माना जाता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार महिलाओं की उत्पत्ति भगवान शिव के बायें भाग से हुई है। यह प्रतीक हमें भगवान शिव के अर्धनारीश्वर शरीर (आधा पुरुष, आधा नारी शरीर) में भी मिलता है और यही कारण है कि हस्तरेखा विज्ञान (हाथ देखना) के वक़्त महिलाओं का बायां और पुरुषों का दायां हाथ देखा जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि जितने भी सांसारिक काम होते हैं उनमें पुरुष की पत्नी बाएं तरफ भी रहेगी।
हिन्दू धर्म में भगवानों के चित्रों को भी यदि ध्यान से देखा जाए तो दायें-बाएं का काफी खयाल रखा जाता है। माता लक्ष्मी सदा भगवान विष्णु के बाएं तरफ ही बैठा करती हैं और माता गौरी हमेशा भगवान शिव के बाएँ तरफ खड़ी हुआ करती हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि दिल का बायीं तरफ होना महिलाओं के पुरुषों के बायीं तरफ खड़े होने का कारण है।
शास्त्रों में बताया गया है कि पुरुष के बायें तरफ उसकी पत्नी और दायें तरफ उसकी माँ, बेटी होनी चाहिये। बेटी, माँ का दायें तरफ होना पुरुष को हमेशा उसको माँ, बेटी के प्रति अपने दायित्व और ज़िम्मेदारी का एहसास कराता है।
संदर्भ:
1.https://www.speakingtree.in/blog/hindu-wedding-ritual-why-do-women-stand-on-the-left-before-pheras
2.https://www.quora.com/Why-is-a-wife-supposed-to-sit-on-the-left-side-of-a-husband-during-their-marriage
3.https://www.bhaskar.com/news/DHA-GYA-dharm-indian-rituals-and-believes-4868525-NOR.html