समय - सीमा 269
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1038
मानव और उनके आविष्कार 802
भूगोल 264
जीव-जंतु 306
आपने अक्सर सुना होगा ‘ओल्ड इज़ गोल्ड’ (old is gold) इस तथ्य में कुछ गलत भी नहीं है, यही चीजें ही तो होती हैं जो हमें हमारे इतिहास के विषय में बताती हैं तथा हमें इससे जोड़े रखती हैं। इसीलिए आज पुरानी वस्तुएं इतनी मुल्यवान होती जा रही हैं। ऐसी ही एक मुल्यवान तस्वीर है जौनपुर के अटाला मस्जिद की जो 1786 में बनाई गयी थी, इसकी कीमत 14 लाख है। इस तस्वीर को विलियम होजेस की पुस्तक ‘सेलेक्ट व्यूज़ इन इंडिया’ में संग्रहित किया गया है। 1783 में विलियम होजेस ने अपनी जौनपुर की यात्रा के दौरान 15वीं शताब्दी में शर्की वंश के राजाओं द्वारा निर्मित मस्जिदों की तस्वीर बनायी गयी। होजेस द्वारा बनायी गयी तस्वीर में 1408 के अटाला मस्जिद के प्रवेश द्वार को दिखाया गया है। अटाला मस्जिद का यह मेहराबदार प्रवेश द्वार 22 मीटर से अधिक ऊँचा है।
जौनुपर अटाला मस्जिद का निर्माण जौनपुर के शर्की शासक सुल्तान इब्राहिम (1402-1436) ने करवाया था, जिसकी नींव तुगलक शासक फ़िरोज़ शाह तृतीय (1351–1388) के शासनकाल में रखी गयी थी। मस्जिद के प्रांगण में दीन दूनिया नामक मदरसा स्थित है। शर्की शैली में तैयार इस मस्जिद को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के स्मारकों की सूची में शामिल किया गया है। इसका जिक्र होजेस की पुस्तक में भी किया गया है।
भारत आने से पूर्व होजेस दक्षिण अफ्रिका की यात्रा कर चूके थे। भारत आने के पश्चात इन्होंने लगभग संपूर्ण भारत का भ्रमण किया तथा भारत के अनेक मुस्लिम मकबरों और मस्जिदों, मंदिरों, किलों और महलों के चित्र बनाए। भारत भ्रमण के दौरान इन्हें तत्कालीन गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स का संरक्षण मिला। 1778-79 से 1783 तक भारत में रहने के बाद यहां से वापस लंदन लौट गये, 1785 से 1794 के बीच रॉयल एकेडमी में 25 ऑइल पेंटिंग्स और एक एक्वाटिन का प्रदर्शन किया, जिसमें इनके द्वारा बनाए गये भारत के विहंगम चित्र दर्शाए गये थे। भारत पर अपनी पुस्तक ‘सेलेक्ट व्यूज़ इन इंडिया’ को 48 एक्वाटिन (aquatints) के दो वोल्यूम के 12 बराबर भागों में 1785 से 1788 के बीच प्रकाशित किया। इन्होंने अपनी पुस्तक में प्रत्येक चित्र के साथ उसका संक्षिप्त इतिहास भी लिखा। इनका ये प्रकाशन युरोप में काफी प्रसिद्ध हुए तथा यह युराप में अब तक का सबसे बड़ा प्रकाशन था।
संदर्भ:
1.https://bit.ly/2S90qTK
2.https://bit.ly/2tq7gKz
3.https://https://bit.ly/2Sa8mUX
4.https://en.wikipedia.org/wiki/Atala_Mosque,_Jaunpur