कैसे बनता है काठी रोल?

स्वाद - भोजन का इतिहास
04-04-2019 07:30 AM
कैसे बनता है काठी रोल?

स्वादिष्ट और लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक काठी रोल भी है, जिसे बनाना काफी आसान है। यह लगभग पराठे में लिपटे हुए सब्जी के समान हैं। वहीं जहां अब छुटियों का मौसम आने वाला है तो आप पुरी सब्जी के बजाए यात्रा में भोजन के रूप में काठी रोल को शामिल कर सकते हैं।

कोलकाता की सड़कों पर सर्वप्रथम आई काठी रोल आज लगभग भारत के हर हिस्से में काफी लोकप्रिय है। काठी रोल को पनीर, चिकन, अंडा या मटन से भरकर तैयार किया जाता है, लेकिन ये पराठे से अधिक मोटा होता है। काठी रोल में आम लोहे की सीख के बजाए बांस की सीख का उपयोग किया जाता है। कोलकाता के निज़ाम रेस्तरां (Restaurant) में काठी रोल काफी प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है। दूसरे रेस्तरां की तरह निज़ाम रेस्तरां ने भी पहली बार लोहे की सीख का उपयोग किया गया था, लेकिन इसके वजन और उपलब्धता को देख बांस की सीख का उपयोग किया गया। वहीं बंगाली शब्द ‘काठी’ का अर्थ है छड़ी और इसलिए इसका नाम काठी रोल पड़ा।

काठी रोल को भारत के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न नामों से जाना जाता है। पश्चिमी भारत में काठी कबाब रोल, दक्षिणी और पूर्वी भारत में फ्रेंकी रोल और उत्तरी भारत में रोटी रोल के नाम से जाना जाता है। भारत में काठी रोल में देखी जाने वाली विविधताओं की संख्या वास्तव में आश्चर्यजनक है। वहीं चिल्ली चिकन और पनीर के विभिन्न प्रकार काफी लोकप्रिय हो गए हैं।

काठी रोल को बनने की विधि निम्न है :-
1. एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम कीजिए, वहीं साथ ही प्याज और हरी शिमला मिर्च को काट लें।
2. पैन में टमाटर, हल्दी पाउडर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें। फिर 2-3 मिनट के लिए पकाएं। अब इसमें टमाटर डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं और एक मिनट के लिए पकाने के लिए रखें।
3. शिमला मिर्च, पनीर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें और अच्छी तरह से पकाएं।
4. अब चपाती में पुदीना-धनिया की चटनी और दही मिलाएँ और इन्हें चपाती पर समान रूप से फैलाएँ। एक चम्मच सब्जी को चपाती के एक तरफ रखें।
5. ऊपर से कुछ ताजा पुदीने की पत्तियां, प्याज और चाट मसाला छिड़कें। चपाती को कस कर रोल करें।
6. अन्य काठी के रोल भी इसी तरह बनाएं जा सकते हैं।

चीन में उत्पादित हुआ स्प्रिंग रोल भी काठी रोल की तरह ही होता है, जिसमें सब्जियों को गेंहू से लपेटा जाता है। स्प्रिंग रोल चीन में स्प्रिंग फेस्टिवल और अन्य त्योहारों से संबंध रखते हैं और विभिन्न क्षेत्रों और देशों में विभिन्न त्योहारों से जुड़े हुए हैं। ऊपर दिए गए चित्र में जौनपुर में स्थित काठी रोल की एक दूकान को दिखाया गया है।

संदर्भ :-
1. https://www.cravebits.com/kathi-roll-history/
2. https://www.quora.com/What-is-the-origin-of-the-spring-roll
3. https://www.sanjeevkapoor.com/recipe/Kathi-Roll-Sanjeev-Kapoor-Kitchen-FoodFood.html