समय - सीमा 269
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1038
मानव और उनके आविष्कार 802
भूगोल 264
जीव-जंतु 306
जौनपुर, वाराणसी के समीप स्थित है। हमारे शहर जौनपुर के लोगों का वाराणसी तक जाना बहुत सुगम है। वाराणसी भारत में हिन्दू धर्म की अध्यात्मिक और धार्मिक राजधानी के रूप में जानी जाती है। इस शहर के प्रत्येक नुक्कड़ में स्थापित लगभग 2000 मंदिरों के अस्तित्व के कारण वाराणसी को भारत की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। इनमें से अधिकांश मंदिर मध्ययुगीन काल के हैं। चूंकि शहर में बहुत सारे मंदिर हैं, इसलिए इसे "मंदिरों का शहर" भी कहा जाता है। यह शहर अपने आसपास के क्षेत्र में पवित्र गंगा नदी की उपस्थिति के कारण प्रसिद्ध है। कई लोग अपनी धार्मिक इच्छाओं को पूरा करने के लिए इस शहर में आते हैं तो कई लोग संसार के भौतिक बंधनों से मुक्ति की तलाश के लिए यह आते हैं।
इस रविवार प्रारंग लेकर आया है, वाराणसी शहर की भव्यता, रमणीयता और संदीप्ति से युक्त एक चलचित्र। जिसमे वाराणसी के धार्मिक पहलू, वाराणसी शहर और वहाँ की संस्कृति को बहुत कम समय में प्रदर्शित किया गया है। यह हाइपरलैप चलचित्र (Hyperlapse Video) 12638 तस्वीरों से बना है, जिन्हें फिल्माने के लिए 11 दिन और रातें लगीं। यह चलचित्र 22 अलग-अलग स्थानों पर फिल्माया गया है और पोस्ट एडिटिंग (Post Editing) में 23 दिन का समय लगा है। इस चलचित्र को प्रदर्शित किया है एक्स्प्लोरथ (Explorath) नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा।
सन्दर्भ:-
1. https://www.youtube.com/watch?v=i2Lq4HlZocQ