अंग्रेज़ी बैंड बीटल्स के इस सदस्य ने किया श्री कृष्ण को यह गाना समर्पित

ध्वनि I - कंपन से संगीत तक
25-08-2019 11:58 AM

दुनिया के सबसे बड़े रॉक बैंड, ‘द बीटल्स’ (The Beatles) पर भारतीय दर्शन और धर्म का गहरा प्रभाव था। बैंड सदस्य जॉर्ज हैरिसन (25 फरवरी 1943 से 29 नवंबर 2001) एक अंग्रेज़ी संगीतकार, गायक-गीतकार, संगीत और फिल्म निर्माता थे जिन्होंने द बीटल्स के प्रमुख गिटारवादक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की। जॉर्ज हैरिसन ने 1971 में एक गीत जारी किया जो बहुत लोकप्रिय साबित हुआ। इसका शीर्षक ‘माय स्वीट लॉर्ड’ (My Sweet Lord) था। यह गीत वास्तव में हिंदू भगवान श्री कृष्ण की स्तुति में लिखा गया है। जॉर्ज हैरिसन अपनी पूरी ज़िन्दगी एक हिंदू और कृष्ण भक्त रहे। उन्होंने अपने बेटे का नाम भी ‘धानी’ रखा था। हैरिसन ने, "हरे कृष्ण" और वैदिक प्रार्थना के मंत्रों के साथ हिब्रू शब्द ‘हालेलूयाह’ (Hallelujah) के सम्मिश्रण के माध्यम से, धार्मिक संप्रदायवाद का परित्याग करने के लिए एक गीत के रूप में लिप्त हिंदू भगवान कृष्ण की प्रशंसा में ‘माई स्वीट लॉर्ड’ लिखा। रिकॉर्डिंग (Recording) में निर्माता फिल स्पेक्टर के वॉल ऑफ साउंड ट्रीटमेंट ((Wall of Sound treatment) का इस्तेमाल किया गया है और यहीं से हैरिसन की स्लाइड गिटार (Slide Guitar) तकनीक की शुरुआत हुई।

सन्दर्भ:
1. https://www.youtube.com/watch?v=NNrAoMwbm9g
2. https://www.youtube.com/watch?v=Pj1urvxkdNw
3. https://en.wikipedia.org/wiki/My_Sweet_Lord
4. https://en.wikipedia.org/wiki/George_Harrison#Personal_life