विश्वभर में किस प्रकार सम्बोधित की जाती है, चाय ?

ध्वनि II - भाषाएँ
26-04-2020 10:30 AM
विश्वभर में किस प्रकार सम्बोधित की जाती है, चाय ?

कुछ मामूली अपवादों के साथ, विश्व भर में चाय का सम्बोधन करने के लिए मात्र दो ही तरीके हैं।
पहला सम्बोधन अंग्रेजी में टी (Tea) की ही भाँति स्पेन (Spain) में इसे टी (té) और अफ्रीका (Africa) में टी (tee) बोला जाता है। जबकि दूसरे सम्बोधन में चा (Cha) की विविधता है - जैसे हिंदी में चाय और जापानी भाषा में ओचा (Ocha)।
सम्बोधन के दोनों ही संस्करण चीन से आते हैं। ये शब्द पूरी दुनिया में कैसे फ़ैल गए यदि यह देखा जाए तो इसका एक उदाहरण हमें ग्लोबलाइजेशन (Globalization) शब्द से प्राप्त होता है। जिस प्रकार से ग्लोबलाइजेशन की परिभाषा से पहले ग्लोबलाइजेशन शब्द प्रयुक्त किया जाता था। चा की तरह सुनाई देने वाले शब्द सिल्क मार्ग के साथ प्रसारित हुए जबकि टी की तरह ध्वनित होने वाले शब्द डच व्यापारियों के द्वारा समुद्री मार्ग से यूरोप में प्रसारित हुए।
चाय की उत्पत्ति चीन में हुई थी और वह इसे "茶" अक्षर द्वारा प्रदर्शित किया जाता है , जिसे चीन के मुख्यभाग में बोली जाने वाली भाषा मेंडारिन (Mandarin) में चा (Cha) जबकि फ़ुज़ियान के तटीय प्रांतों में बोले जाने वाली मिन्नान (Min-Nan) भाषा में टी (Te) कहकर सम्बोधित किया जाता है।

चित्र (सन्दर्भ):
1.
मुख्य चित्र में चाय के बागवान में पत्तियाँ तोड़ती एक महिला को दिखाया गया है।
2. दूसरे चित्र में विभिन्न भाषाओं में चाय के संबोधन को अंकित किया गया है।
सन्दर्भ:
1.
https://en.wikipedia.org/wiki/Etymology_of_tea
2. https://www.reddit.com/r/MapPorn/comments/9i70u8/tea_by_sea_cha_by_land/
3. https://qz.com/1176962/map-how-the-word-tea-spread-over-land-and-sea-to-conquer-the-world/