कौन से महत्वपूर्ण पकवान बनाये जाते हैं, ईद के दौरान

विचार I - धर्म (मिथक/अनुष्ठान)
23-05-2020 11:00 AM
कौन से महत्वपूर्ण पकवान बनाये जाते हैं, ईद के दौरान

विभिन्न पकवानो और व्यंजनो के बिना कोई भी त्यौहार पूरा नहीं हो सकता है, व्यंजन ना सिर्फ़ प्रेम भावना को बढ़ावा देते हैं बल्कि एक दूसरे को आपस में जोड़ने का कार्य भी करते हैं। भारत में तो व्यंजनो के बिना किसी भी त्यौहार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है, प्रत्येक त्यौहार में अलग अलग व्यंजनो का अपना महत्व रहता है, जैसे होली पर गुज़ियों का वैसे ही ईद पर सेवाइयों का। रमज़ान के उपवास के बाद ईद ही वह अवसर होता है, जहाँ लोग पूरे एक महीने के बाद अपनो के साथ, लज़ीज़ पकवानो का आनंद लेते हैं। वैसे तो ईद के अवसर पर अनेक लज़ीज़ पकवान बनते है मगर सेवाइयों की बात ही कुछ अलग होती है, ईद के अवसर पर इतने सारे पकवान बनते हैं, कि इनकी वजह से ईद का नाम ही मीठी ईद पड़ गया है ।

बांग्लादेश, ब्रुनेई, पाकिस्तान, ईरान, इंडोनेशिया, भारत, मलेशिया और अरब दुनिया भर में ईद मनाने के लिए पारंपरिक व्यंजन हैं। ईद-उल-फितर का नाश्ता मीठे व्यंजन हैं, जिसमें बोएबेर, खजूर के साथ सेवई से बने व्यंजन शामिल है। ईद की नमाज अदा करने से पहले नाश्ते के रूप में दूध में अलग से पकाया जाने वाली सेवई और खजूर खाया जाता है। स्थानीयता के आधार पर, व्यंजनों के प्रकार और रूप अलग-अलग होते हैं लेकिन मीठे व्यंजन हमेशा ही होते हैं।

दक्षिण एशिया में, चमचम, बर्फ़ी, गुलाबजामुन, रसमलाई और केक (Cake) इत्यादि लोकप्रिय हैं। ईद-उल-फितर पर न केवल घरों के अंदर, अपितु रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ भी इनका सेवन किया जाता है। तुर्की (Turkey) में बाकलावा और अन्य प्रकार की पेस्ट्री (Pestry) प्रकार की मिठाइयाँ खाई जाती हैं। आमतौर पर केटुपैट इंडोनेशिया (Indonesia) में ईद के दौरान परोसा जाता है।

जैसे रमज़ान उपवास का महीना मना जाता है वैसे ही हिंदू धर्म में भी उपवास रखने का विधान है परंतु यह इस्लाम से पूर्णता भिन्न है। हिंदू धर्म में इतने लम्बे समय तक उपवास रखने का विधान नहीं है, हिंदू धर्म में सबसे लम्बे समय तक नवरात्रि में उपवास रखा जाता है। इसके अतरिक्त हिंदू धर्म में आप प्रत्येक दिन उपवास रख सकते हैं, उपवास की अवधि इस्लाम से विपरीत पूरे दिन की होती है, जहाँ पर इस्लाम में उपवास सुबह की अजान से प्रारम्भ होकर शाम की नमाज़ तक रहता है वही हिंदू धर्म में रात्रि के भोजन के बाद से ही उपवास चालू हो जाता है और अगली सुबह तक रहता है।

इस्लाम में उपवास के दौरान पानी पीने तक की मनाही है तो वही हिंदू धर्म में इसमें कुछ ढील दी गयी है, हिंदू धर्म में आप उपवास के दौरान फल इत्यादि का सेवन कर सकते है। हिंदू धर्म में उपवास आप किसी भी व्यंजन से तोड़ सकते हैं इसके लिए कोई नियम नहीं फिर भी उपवास में कुछ प्रकार के अपवाद पाए जाते हैं। आम तौर पर हिंदू धर्म को मानने वाले उपवास को तोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के फलो का प्रयोग करते है।

चित्र (सन्दर्भ):
1. मुख्य चित्र में मोरक्को में ईद अल फ़ित्र के दौरान बनाये गए व्यंजन दिख रहे हैं। (Pexels)
2. दूसरे चित्र में ईद के लिए बनाये गये तुर्की पकवान दिख रहे है। (Pexels)
3. तीसरे चित्र में मीठी ईद का प्रमुख व्यंजन सेवईं दिखाई गयी हैं। (Wikimedia)
4. चौथे चित्र में ईद के दौरान मलेशिया के व्यंजन हैं। (Unsplash)
5. पांचवे चित्र में इंडोनेशियाई व्यंजन हैं, जो ईद के लिए बनाये गए हैं। (Freepik)
संदर्भ
1. https://en.wikipedia.org/wiki/Eid_cuisine
2. https://www.ndtv.com/india-news/ramadan-special-2017-the-significance-of-food-during-eid-ul-fitr-and-eid-ul-adha-1703883
3. https://www.aljazeera.com/indepth/inpictures/eid-al-fitr-2019-muslims-world-celebrate-190604145858133.html
4. https://www.thekitchn.com/the-food-of-eid-the-ultimate-feast-day-232243
5. https://www.alimentarium.org/en/knowledge/fasting-hinduism