दिवाली विशेष: संयुक्त राज्य अमेरिका के शहरों में लोकप्रिय होते जा रहे हैं, प्रकाश उत्सव

विचार I - धर्म (मिथक/अनुष्ठान)
12-11-2023 10:41 AM
Post Viewership from Post Date to 13- Dec-2023 (31st Day)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2537 114 0 2651
* Please see metrics definition on bottom of this page.

दिवाली या दीपावली हिन्दू धर्म का एक प्रसिद्ध त्योहार है, जिसे विशेषकर प्रकाश पर्व के रूप में जाना जाता है। हालांकि दुनिया भर में ऐसे अनेकों उत्सव हैं,जो दिवाली के समान ही प्रकाश पर्व या प्रकाश उत्सव के रूप में प्रसिद्ध हैं।उदाहरण के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) के शहरों में मनाया जाने वाला लालटेन प्रकाश उत्सव(Lantern Light Festival) और जल लालटेन उत्सव (Water Lantern festival) हर साल अत्यधिक लोकप्रिय होते जा रहे हैं तथा इन उत्सवों को खुशियों के त्योहार के रूप में वार्षिक तौर पर आयोजित किया जाने लगा है।


इन प्रकाश उत्सवों में हर पृष्ठभूमि और धर्म से जुड़े लोग भाग लेते हैं, ताकि उन्हें एक उत्थानकारी, सकारात्मक और अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हो सके। उत्सव में शामिल कुछ लोग अपने उन प्रियजनों को सम्मानित करने के लिए लालटेन उड़ाते हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। वहीं कुछ लोग अपनी मनोकामनाओं की सूची बनाकर उसे अपने लालटेन के साथ उड़ा देते हैं।इसके अलावा कुछ लोग अपने खराब अतीत से छुटकारा पाने के एक तरीके के रूप में भी लालटेन को आसमान में उड़ाते नजर आते हैं। हालांकि अनेकों लोग भोजन, संगीत, नृत्य और हजारों लालटेनों से जगमगाते आकाश का आनंद प्राप्त करने के लिए उत्सव में भाग लेते हैं। तो आइए आज दिवाली के मौके पर इन चलचित्रों के जरिए लालटेन प्रकाश उत्सव और जल लालटेन उत्सव के मनमोहक दृश्यों का आनंद प्राप्त करें।

संदर्भ: 

https://tinyurl.com/ycyzdxa2

https://tinyurl.com/v4tc3fh

https://tinyurl.com/ysmyfz2k

https://tinyurl.com/mrsu5p9a

https://tinyurl.com/v4tc3fh

https://tinyurl.com/v4tc3fh