आइए जानें असम के प्रमुख पर्व बिहू का महत्व

विचार I - धर्म (मिथक/अनुष्ठान)
14-01-2024 10:10 AM
Post Viewership from Post Date to 14- Feb-2024 (31st Day)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2179 240 0 2419
* Please see metrics definition on bottom of this page.

उत्तर-पूर्वी राज्यों में बिहू का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जो कि उत्तर भारतीय राज्यों के प्रमुख पर्व मकर संक्रांति के ही समान है। इसे असम का सबसे प्रमुख त्योहार माना जाता है। एक साल के अंतराल में बिहू लगभग तीन बार मनाया जाता है। सबसे पहला बिहू जनवरी माह में आता है, जिसे माघ बिहू कहा जाता है। जनवरी के अलावा बिहू का पर्व अप्रैल और अक्टूबर माह में भी मनाया जाता है।


असम के निवासियों का मानना है कि नए साल की असल शुरुआत बिहू के त्योहार से ही होती है। यह त्योहार असमिया लोगों को एक विशिष्ट पहचान देता है और देश के इतिहास में उनकी भूमिका को उजागर करता है। बिहू असम की प्राथमिक पहचान होने के साथ-साथ एक फसल उत्सव भी है। असम के विभिन्न क्षेत्रों में बिहू के दिन महिलाओं द्वारा बिहू नृत्य का प्रदर्शन किया जाता है, जबकि पुरूष विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ लोक गीतों का गायन करते हैं। तो आइए इन चलचित्रों के जरिए बिहू के महत्व को जानें तथा सुंदर पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लें।



संदर्भ:

http://tinyurl.com/5n6jafm6

http://tinyurl.com/2yp29dkr

http://tinyurl.com/s5zu5v32

http://tinyurl.com/5n7yrubk