समय - सीमा 261
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1054
मानव और उनके आविष्कार 829
भूगोल 241
जीव-जंतु 305
लखनऊ गंगा के मैदानी क्षेत्र में बसा हुआ है तथा यहाँ पर कृषि बड़े पैमाने पर की जाती है। यहाँ पर सब्जियों की खेती भी बड़े पैमाने पर होती है जो कि लखनऊ शहर की मंडियों में बेची जाती हैं। कृषि के लिए भौगोलिक दशा व मिट्टी का अपना एक अलग ही महत्व है तथा कृषि इनपर ही सबसे ज्यादा आश्रित होती है। लखनऊ में नवंबर से मध्य फरवरी तक शांत, शुष्क सर्दी और मार्च से जून तक सूखी, गर्म उष्णकटिबंधीय जलवायु पायी जाती है। यहाँ पर बरसात का मौसम जुलाई से मध्य सितंबर तक है।
सर्दियों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस (77 डिग्री फ़ारेनहाइट) के आसपास है और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस (37 डिग्री फ़ारेनहाइट) से 7 डिग्री सेल्सियस (45 डिग्री फारेनहाइट) तक है। कोहरे मध्य दिसंबर से देर से जनवरी तक काफी आम हैं। ग्रीष्मकाल में 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फ़ारेनहाइट) से 45 डिग्री सेल्सियस (113 डिग्री फ़ारेनहाइट) तक के तापमान के साथ बेहद गर्म होते हैं। लखनऊ में उत्पादित प्रमुख सब्जियाँ यदि देखी जाएँ तो गोबी, पत्ता गोबी, टमाटर, बैंगन, मटर, चना, आलू, प्याज आदि बड़ी मात्रा में उगाये जाते हैं। यहाँ पर किसान प्रमुख रूप से नकदी फसल की खेती करते हैं जिससे उन्हें ज्यादा देर तक रुकना ना पड़े और फसल की उचित कीमत उनको मिल जाए। लखनऊ में कुल 1,36,601 हेक्टेयर की भूमि पर कृषि की जाती है जिसपर सब्जियों के अलावा गन्ना, गेहूं, धान आदि की भी खेती की जाती है।
1. डी.आई.पी.एस. लखनऊ
2. सी-डैप लखनऊ
3. http://lucknow.kvk4.in/district-profile.html