अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर में क्यों है इतना भारी अंतर

ध्वनि II - भाषाएँ
08-09-2021 01:25 PM
Post Viewership from Post Date to 03- Sep-2021 (5th Day)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
1657 128 0 1785
* Please see metrics definition on bottom of this page.
अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर में क्यों है इतना भारी अंतर

भारत में साक्षरता सामाजिक-आर्थिक प्रगति की कुंजी है। सरकारी कार्यक्रमों के बावजूद, भारत की साक्षरता दर में काफी धीरे से वृद्धि हो रही है।2011 की जनगणना ने 2001–2011 की दशकीय साक्षरता में 9.2% वृद्धि को देखा गया है, जो पिछले दशक के दौरान देखी गई वृद्धि की तुलना में काफी धीमी है। 1990 के एक पुराने विश्लेषणात्मक अध्ययन ने अनुमान लगाया था कि भारत को उस समय की प्रगति की दर पर सार्वभौमिक साक्षरता हासिल करने में 2060 तक का समय लगेगा। वहीं भारत की जनगणना ने 2011 में औसत साक्षरता दर 73% होने का अनुमान लगाया था, जबकि राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग ने 2017-18 में किए गए सर्वेक्षण में साक्षरता दर 77.7% बताया था। शहरी क्षेत्रों में साक्षरता दर 73.5% के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में 87.7% अधिक थी।

भारत में साक्षरता भारत में साक्षरता दर में व्यापक लैंगिक असमानता है और प्रभावी साक्षरता दर (आयु 7 और उससे अधिक) पुरुषों के लिए 84.7% और महिलाओं के लिए 70.3% थी।साथ ही कम महिला साक्षरता दर का भारत में परिवार नियोजन और जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रयासों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।क्योंकि कुछ अध्ययनों से संकेत मिलते हैं कि विवाहित भारतीय जोड़ों के बीच शिक्षित महिलाओं द्वारा गर्भनिरोधक का उपयोग किया जाता है,भले ही महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता न हो। साथ ही जनगणना से एक सकारात्मक संकेत यह भी मिलता है कि 2001-2011 दशक की अवधि में महिला साक्षरता दर (11.8%) में पुरुष साक्षरता दर (6.9%) की तुलना में काफी तेज वृद्धि थी, जो हमें बताता है कि भारत में लिंग भेदभाव भी कम हो रहा है। निम्नलिखित तालिका 2015 में भारत और कुछ पड़ोसी देशों के वयस्क और युवा साक्षरता दर को दर्शाती है।वयस्क साक्षरता दर 15+ वर्ष आयु वर्ग पर आधारित है, जबकि युवा साक्षरता दर 15–24 वर्ष आयु वर्ग के लिए है।

50 से अधिक वर्षों से, अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस सभी को साक्षरता के महत्व के बारे में याद दिला रहा है। संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञान और सांस्कृतिक संगठन द्वारा बताया गया कि दुनिया में लगभग 733 मिलियन लोग इस महामारी के दौरान पढ़ने और लिखने में असमर्थ हैं। 2001 की जनगणना के अनुसार, भारत की साक्षरता दर 65.38% थी, और दो दशकों में भारत की साक्षरता दर में काफी सुधार आया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय सर्वेक्षण पर आधारित एक रिपोर्ट के अनुसार,
1. केरल 96.2% साक्षरता दर के साथ भारत का सबसे साक्षर राज्य है।
2. केरल के बाद, दिल्ली की साक्षरता दर देश में सबसे अधिक 88.7% है।
3. जबकि, रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और बिहार में साक्षरता दर सबसे खराब है।
4. अखिल भारतीय स्तर पर महिलाओं (70.3%) की तुलना में पुरुष साक्षरता दर 84.7% अधिक है।
5. केरल पिछले कुछ वर्षों से भारत का सबसे साक्षर राज्य रहा है। हालांकि, केरल में भी पुरुष साक्षरता (97.4%) महिला साक्षरता दर (95.2%) से अधिक है।
6. केरल और दिल्ली के बाद उत्तराखंड भारत का तीसरा साक्षर राज्य है। उत्तराखंड में पुरुष साक्षरता 94.3% है, जबकि महिला साक्षरता 80.7% है।
7. हर दूसरे राज्य की तरह, हिमाचल प्रदेश में भी पुरुष साक्षरता और महिला साक्षरता के बीच व्यापक अंतर है। हिमाचल प्रदेश में पुरुष साक्षरता दर 92.9% है और महिला साक्षरता दर 80.5% है। 8. असम में पुरुष साक्षरता दर 90.1% है, जबकि महिला साक्षरता दर 81.2% है।
9. उत्तर प्रदेश में (ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों सहित) पुरुषों में साक्षरता दर 81.8% है और महिलाओं में 63.4% है। ग्रामीण उत्तर प्रदेश में पुरुषों की साक्षरता दर 80.5% और महिलाओं की 60.4% है, जबकि शहरी उत्तर प्रदेश में पुरुषों की साक्षरता दर 86.8% और महिलाओं की साक्षरता दर 74.9% है।यह उत्तर प्रदेश में पुरुषों और महिलाओं की साक्षरता दर में भारी अंतर को रेखांकित करता है।उत्तर प्रदेश की खराब श्रेणी के पीछे का कारण कोई उचित निरंतर कार्यक्रम न होना हो सकता है। साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम मार्च 2018 को समाप्त हो गया था। अब नई शिक्षा नीति-2020 के तहत पढ़ना लिखना अभियान एक नई पहल का आयोजन किया गया है।

संदर्भ :-
https://bit.ly/3helcAN
https://bit.ly/3BIbfU6
https://bit.ly/2X4MvXe
https://bit.ly/38Mj5iT

चित्र संदर्भ
1. स्कूल के बच्चों का एक चित्रण (adobestock)
2. 1947 में स्वतंत्रता मिलने तक भारत में साक्षरता बहुत धीमी गति से बढ़ी जिसको संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)