समय - सीमा 261
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1055
मानव और उनके आविष्कार 830
भूगोल 241
जीव-जंतु 305
| Post Viewership from Post Date to 05- Mar-2022 | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 2123 | 139 | 0 | 2262 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
                                            
 आमतौर पर विजयादशमी के दिन पूजा के लिए रखे गए उपकरणों को फिर से उपयोग के लिए ले लिया जाता है। यह एक ऐसा दिन भी माना जाता है जब विद्या की देवी सरस्वती और गुरुओं को गुरुदक्षिणा देकर उनकी पूजा की जाती है। इस सामान्य प्रथा में हजारों लोग अपने बच्चों को सीखने की दीक्षा देने के लिए मंदिरों में ले जाते हैं। शब्दांश की दुनिया में सीखने की शुरूआत आमतौर पर मंत्र के लेखन से शुरू होती है।यह मंत्र “ओम हरि श्री गणपतये नमः, अविखनामस्थु, श्री गुरुवे नमः, श्री सरस्वती सहायम" है,जिसका मतलब है कि "हरि (भगवान विष्णु), श्री (समृद्धि की देवी), और भगवान गणपति को नमस्कार"।प्रारंभ में, मंत्र को बच्चे द्वारा रेत पर या चावल के दाने की ट्रे में, समारोह आयोजित करने वाले गुरु (आमतौर पर एक पुजारी या गुरु) की देखरेख में लिखा जाता है। फिर, गुरु बच्चे की जीभ पर सोने से मंत्र लिखता है।रेत पर लिखना अभ्यास को दर्शाता है,अनाज पर लिखना ज्ञान की प्राप्ति को दर्शाता है, जो समृद्धि की ओर ले जाता है। जीभ पर सोने से लिखने से विद्या की देवी की कृपा का आह्वान किया जाता है, जिससे बच्चे को सच्चे ज्ञान के धन की प्राप्ति हो। अनुष्ठान में सीखने की प्रक्रिया की शुभ शुरुआत के लिए भगवान गणपति का आह्वान भी किया जाता है। अक्षराभ्यासम नाम से जाने जानी वाली यह रस्म कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के हिंदू परिवारों में बहुत आम है।ऐसा नहीं है, कि केवल भारत में ही देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। दुनिया के अन्य देशों जैसे इंडोनेशिया (Indonesia),चीन (China),जापान (Japan),कंबोडिया (Cambodia),थाईलैंड (Thailand),म्यांमार (Myanmar), तिब्बत (Tibet) आदि में भी देवी सरस्वती की पूजा की जाती है।इंडोनेशिया में पावुकोन (Pawukon) कैलेंडर का अंतिम दिन वतुगुनुंग (Watugunung), विद्या की देवी सरस्वती को समर्पित है।सरस्वती बालिनी (Balinese) हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण देवी हैं। बाली में, सरस्वती दिवस मनाया जाता है, जो इंडोनेशिया में हिंदुओं के लिए मुख्य त्योहारों में से एक है।इस दिन लोग मंदिरों और पवित्र ग्रंथों में फूलों को भेंट करते हैं। सरस्वती दिवस के अगले दिन, बन्यु पिनारुह (Banyu Pinaruh), दिवस होता है। इस दिन, बाली के हिंदू लोग समुद्र, पवित्र झरने या नदी में जाते हैं, तथा देवी सरस्वती की पूजा करते हैं, और फिर सुबह उस पानी से खुद को साफ करते हैं। चीन में देवी सरस्वती बिंचैतीनी (Biàncáitiān) और मिशोयन्तियानी (Miàoyīntiān) के नाम से जानी जाती हैं, जिसका मतलब क्रमशः “वाक्पटु देवी" और “सुंदर ध्वनि की देवी” है।आमतौर पर चीनी बौद्ध मठों में उहें चौबीस देवों में से एक के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है।कंबोडिया में देवी सरस्वती और ब्रह्मा को 7 वीं शताब्दी के बाद से कंबोडियन एपिग्राफी (Epigraphy) में संदर्भित किया गया है।वाक्पटुता, लेखन और संगीत की देवी होने के कारण खमेर कवियों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई है।यशोवर्मन (Yasovarman) युग के खमेर साहित्य में उन्हें वागीस्वरी और भारती के रूप में भी जाना जाता है।प्राचीन थाई साहित्य में, देवी सरस्वती को भाषण और सीखने की देवी माना गया है, जो कि ब्रह्मा की पत्नी हैं।समय के साथ, देवताओं पर हिंदू और बौद्ध अवधारणाएं थाईलैंड में भी स्वीकार कर ली गईं।भारत के अन्य देवताओं के साथ सरस्वती के प्रतीक पुराने थाई वाट (Thai wats– पूजा स्थल) में पाए जाते हैं।थाईलैंड में ताबीजों पर देवी सरस्वती और एक मोर की छवि को भी देखा जा सकता है।18वीं सदी की तिब्बती कलाकृति में देवी सरस्वती, एक वाद्य यंत्र पकड़े हुए दिखाई देती हैं। तिब्बत में, उन्हें संगीत की देवी या संगीत की तारा के रूप में जाना जाता है।जापान में देवी सरस्वती की पूजा कुछ अनोखे तरीके से की जाती है।यहां देवी सरस्वती के मंदिरों की एक बड़ी संख्या है, तथा देवी सरस्वती का पौराणिक नदी सरस्वती से संबंध होने के कारण, यहां पानी के कुंडों में उनकी पूजा की जाती है। टोक्यो (Tokyo) में देवी सरस्वती का सबसे ऊंचा मंदिर मौजूद हैं, जहां उन्हें वीणा लिए हुए दिखाया गया है।