समय - सीमा 261
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1054
मानव और उनके आविष्कार 829
भूगोल 241
जीव-जंतु 305
एक शहर की परिभाषा वहाँ की चमचमाती सड़कें या वहाँ की साफ सफाई ही नही है परन्तु वहाँ के प्रकृति व आधुनिकता का सन्तुलन ही एक शहर की सही परिभाषा है। लखनऊ की स्थापना व इसके आधारों को यदि देखा जाये तो लखनऊ बड़े नाज़ों व बड़े व्यवस्थाओं के साथ बसाया गया था। गोमती नदी का इसमें बहुत बड़ा योगदान था, तथा शहर स्थापना के साथ यह ध्यान में रखा गया था की शहर में प्राकृतिक सम्पदाओं की उपलब्धतता बनी रहे। लखनऊ के विभिन्न उद्यान इसके परिचायक हैं। लखनऊ शहर की स्थापना के बाद इसके विस्थापन में विश्व के एक प्रमुख शहर निर्माता व पर्यावरण शास्त्री पैट्रिक गेडिस का योगदान प्रमुख है। पैट्रिक गेडिस ने किसी एक शहर की स्थापना व उसके महत्ता व उसके विभिन्न बिन्दुओं पर अपने विचारों का प्रतिपादन किये हैं जो संस्कृति व प्रकृति के जोड़ को प्रदर्शित करता है। इसी आधार पर लखनऊ के जीव उद्यान का निर्माण करवाया गया। लखनऊ जीव उद्यान का निर्माण पैट्रिक गेडिस के देख-रेख में हुआ था। पैट्रिक गेडिस ने लखनऊ जीव उद्यान की योजना व रेखांकन किया था। 18 फरवरी 1924 का पैट्रिक गेडिस द्वारा ममफोर्ड को लिखे गये पत्र में पैट्रिक गेडिस लखनऊ के जीव उद्यान व साथ ही साथ टैगोर विश्वविद्यालय के योजना निर्माण की चर्चा करते हैं। वर्तमान काल में लखनऊ जीव उद्यान भारत के प्रतिष्ठित जीव उद्यानों में से एक है, यहाँ पर विभिन्न प्रकार के जीव जन्तु रखे गये हैं। लखनऊ प्राणी उद्यान में भारतीय ही नही अपितु विदेशी नश्ल के भी जानवरों को रखा गया है। यहाँ पर सफेद बाघों का एक बड़ा संचयन है। चित्र में लखनऊ जीव उद्यान के कुछ जानवरों को प्रदर्शित किया गया है। लखनऊ का यह उद्यान नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान के नाम से जाना जाता है। 1. http://www.lucknowzoo.com/history.htm 2. पैट्रिक गेडिसः सोशल इवोल्युसनिष्ट एण्ड सिटी प्लानर, हेलन मिलर, रॉउटलेज़ लंदन 3. लुई ममफोर्ड एण्ड पैट्रिक गेडिसः द करसपॉन्डेन्स, एडिटेड बाय फ्रैंक जी नोवॉक जूनियर, रॉउटलेज़ लंदन 4. http://metagraphies.org/Sir-Patrick-Geddes/university-militant/geddesexhib04web.pdf