मेरठ और करीबी मरुस्थल

मरुस्थल
31-05-2018 02:30 PM
मेरठ और करीबी मरुस्थल

भारत में मरुस्थल राजस्थान में पाया जाता है लेकिन इसकी भूमिका पर्यावरण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत एक ऐसा देश है जहाँ पर कुल 4 अलग-अलग ऋतुएं हैं और इन ऋतुओं में मरुस्थल, हिमालय, समुद्र का अत्यंत अहम योगदान है। भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल है थार। यह मरुस्थल राजस्थान में स्थित है। अब पहले हम समझते हैं कि मरुस्थल है क्या? मरुस्थल एक ऐसा स्थान है जहाँ पर जीव, वनस्पति और जल का अभाव होता है तथा जहाँ की ज़मीन बालू से भरी हो। इस स्थान पर अत्यंत कम या तो यूँ कहें कि ना के बराबर वर्षा होती है।

मरुस्थल निवास के लिए अत्यंत कठिन होते हैं। मरुस्थलों का निर्माण हवा के बहाव के कारण होता है। एक मत के अनुसार पहाड़ों द्वारा वर्षा को रोक लिए जाने के कारण उनके पार का हिस्सा अत्यंत सूखा हो जाता है और वहां पर मरू भूमि का निर्माण हो जाता है। दूसरे मत के अनुसार हवाएं जब विभिन्न चोटियों को लगती हैं तो इस से चोटियों से घिस-घिस कर बालू आस-पास फ़ैल जाता है तथा इससे मरुस्थल बलुए हो जाते हैं। सामान्यतया मरुस्थल पानी से दूर पाए जाते हैं लेकिन ये पानी के श्रोत के पास भी बन सकते हैं। भारत में थार के अलावा ठन्डे मरुस्थल भी पाए जाते हैं। ये लद्दाख, जम्मू और कश्मीर में पाए जाते हैं। भारत में राजस्थान के अलावा गुजरात, पंजाब, हरयाणा, आँध्रप्रदेश और कर्नाटक में भी मरुस्थल पाए जाते हैं। ये मरुस्थल गर्म मरुस्थल के रूप में जाने जाते हैं। मरुस्थलों में दिन के समय में अत्यंत गर्मी होती है तथा रात में मौसम ठंड हो जाता है। ये बड़े क्षेत्र के मौसम पर एक प्रभाव डालते हैं। मेरठ तराई के क्षेत्र से अत्यंत नजदीक है तथा यह गंगा के मैदानी भाग में बसा हुआ है। थार मरुस्थल से उठने वाली हवाओं का प्रभाव यहाँ भी दिखाई दे जाता है।

1. https://www.quora.com/What-is-the-strategic-importance-of-desert-for-india
2. https://www.importantindia.com/26228/desert-meaning/
3. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/17929773