समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1052
मानव और उनके आविष्कार 814
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
ईद उल फितर का त्यौहार एक ऐसा त्योहार है जिसे पूरे विश्व में मुस्लिमों द्वारा मनाया जाता है। ईद रमज़ान के महीने के खत्म होने के बाद आता है, जैसा कि पूरे विश्व भर में मुस्लिम संप्रदाय के लोग पूरे एक महीना रोज़ा रखते हैं तथा उसके बाद ईद आती है जिससे ईद की महत्ता और भी बढ़ जाती है। ईद प्रोफेट मुहम्मद से जुड़ा हुआ है। तो आइए आज बात करते हैं एक 1923 की छपी किताब की जिसने पूरे विश्व भर में तहलका मचा दिया था। यह किताब मुस्लिमों ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में लोगों द्वारा पढ़ी व स्वीकारी गयी।
इस पुस्तक का शीर्षक है ‘द प्रोफेट’। यह पुस्तक खलील जिब्रान द्वारा लिखी गयी थी। इस पुस्तक में जीवन से संबंधित 26 कथन और कविताएँ हैं जो कि जीवन के विभिन्न स्तरों को दर्शाती हैं। खलील जिब्रान विश्वक भर के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले लेखकों में से एक हैं। इनकी कविताएँ मनुष्य को जीवन का पाठ पढ़ाने में सक्षम हैं। द प्रोफेट पुस्तक विश्वभर में करीब 50 से ज्यादा भाषाओं में अनुवादित की गयी है। यह पुस्तक कई लाख की संख्या में लोगों द्वारा खरीदी गयी है जो कि इस किताब को दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों की श्रेणी में खड़ा कर देता है।
विश्वद का मशहूर बैंड बीटल्स, कैनेडी और इंदिरा गांधी इस किताब से प्रभावित थे। यह किताब ऐसी प्रतीत होती है जैसे कि यह लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हो। जिसका प्रमुख कारण है इसको लिखने का तरीका और शब्दों का उपयुक्त चयन। इस पुस्तक को विभिन्न कार्यों में भी प्रयोग किया जाता है जैसे विवाह, दफनाने के दौरान, राजनैतिक गतिविधियां आदि में। यह किताब 1930 के दशक में पूरी दुनिया के प्रसिद्धि प्राप्त करती है तथा 1960 के पुनः यह किताब अति लोकप्रिय हो जाती है। खलील जिब्रान ने यह दर्शाया है कि एक विद्वान जिसका नाम अल-मुस्तफा है वह जीवन के विभिन्न पड़ावों के विषय में लोगों को प्रवचन देते हैं। यहाँ तक कि जिब्रान ने एक बार अपने सपने में अल मुस्तफा को देखा भी था और उसके बाद उन्होंने उनका चित्र बनाया जो ऊपर दिए गए चित्र में बाईं ओर दर्शाया गया है। भारत भर के विभिन्न पुस्तकालयों में इस पुस्तक की हिन्दी और अन्य प्रतियां उपलब्ध हैं।
1.https://www.bbc.com/news/magazine-17997163
2.https://www.achhikhabar.com/2012/10/15/khalil-gibran-quotes-in-hindi/
3.http://www.booksforyou.co.in/Books/Jeevan-Sandesh-(Hindi-Translation-of-The-Prophet)
4.https://www.scribd.com/doc/51138104/%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B5%E0%A4%A6%E0%A5%82%E0%A4%A4-The-Prophet-Hind