समय - सीमा 261
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1054
मानव और उनके आविष्कार 829
भूगोल 241
जीव-जंतु 305
वर्ष समाप्त होने को आया और हम नये वर्ष की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। वर्ष के अंत में कई त्यौहार आते है और हमें कई यादें देजाते हैं। आपको याद दिला दें की परसों क्रिसमस (जिसे हम ‘बड़ा दिन’ भी कहते हैं) का त्यौहार भी आरहा है। क्रिसमस का त्यौहार हर वर्ष 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्म के अवसर पर दुनिया भर के अरबों लोगों के बीच एक धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव के रूप मेंमनाया जाता है।
इस त्यौहार को लेकर खासकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिलती है। स्कूलों में बच्चों से क्रिसमस के पेड़ सज्वाए जाते है, क्रिसमस के गीत (जिसे क्रिसमस कैरोल कहते है) गवाए जाते है और वो इन सब को बारे ही आनंद लेके करते हैं। ‘क्रिसमस कैरोल’ मूल रूप से लोगों के एक समूह द्वारा गाए गए यीशु के लिए समर्पित एक गीत होता है जिसे लोग इस दिन गाते है।
आपने कभी न कभी तो क्रिसमस के दिन इस गीत को तो सुना ही होगा। यह काफी सुरीला और मनोरंजक गीत होता है और इसे हिंदी में भी गाया जाता है, जिसे आप निचे दिए गए वीडियो में देख और सुन सकते है और अपने रविवार और इन क्रिसमस के दिनों को सुरीला और शानदार बनाए।
सन्दर्भ:
1. https://www.youtube.com/watch?v=WLWOci-h4KI